Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
baby girl suffering from harlequin ichthyosis why 4 year old girl taking 2100 calories a day like a young man
{"_id":"61fbbd37a3417f626c61be6f","slug":"baby-girl-suffering-from-harlequin-ichthyosis-why-4-year-old-girl-taking-2100-calories-a-day-like-a-young-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby Girl Suffering From Harlequin Ichthyosi: एक दिन में 2100 कैलोरी लेती है ये 4 साल की बच्ची, इस दुर्लभ बीमारी से है पीड़ित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baby Girl Suffering From Harlequin Ichthyosi: एक दिन में 2100 कैलोरी लेती है ये 4 साल की बच्ची, इस दुर्लभ बीमारी से है पीड़ित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Instagram/harlequindiva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कई लोग अजीबोगरीब बीमारियों से पीड़ित हैं। अमेरिका में रहने वाली एक मासूम लड़की ऐसी ही बीमारी से ग्रसित है। दुर्लभ बीमारी का सामना कर रही चार साल की एना रिले एक दिन में 2100 कैलोरी कंज़्यूम कर ले रही है। यानी वह एक जवान इंसान के बराबर भोजन करती है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में रहने वाली एना रिले हार्लेक्विन इचथ्योसिस (Harlequin Ichthyosis) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस दुर्लभ स्थिति की वजह से त्वचा का सामान्य से ज्यादा तेजी से विकास होता है। इस दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मासूम बच्ची की त्वचा के ऊपर की परत का ठीक से विकास नहीं होता है। इसकी वजह से त्वचा रूखी और लाल हो जाती है जिससे पूरा शरीर प्रभावित होता है। बताया जाता है कि एना रिले के जन्म के बाद ही उनकी त्वचा सख्त होने लगी थी। हालांकि चिकित्सा देखभाल की वजह उसने सामान्य जीवन जी रही है।
2 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Instagram/harlequindiva
जानिए क्या है इसका साइड इफेक्ट
एना रिले के शरीर की इतनी ज्यादा अतिरिक्त त्वचा बढ़ गई है जिसकी वजह से उसे एक साइड इफेक्ट भी झेलना पड़ रहा है। अब उसको त्वचा को वैसा ही बनाए रखने के लिए सामान्य से ज्यादा कैलोरी लेना पड़ता है। वह एक दिन 2,100 कैलोरी खाती है। इतनी कैलोरी एक जवान आदमी ही कंज़्यूम करता है।
3 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची
- फोटो : Instagram/harlequindiva
हर तीन घंटे पर करती है स्नान
एना रिले को इस दुर्लभ बीमारी की वजह हर तीन घंटे पर स्नान करना पड़ता है और उसे हर दो घंटे में क्रीम लगाया जाता है। इन परेशानियों का वह हर दिन सामना करती है। लेकिन वह अपने शारीरिक परेशानियों से लड़ते हुए भी मुस्कुराती है। एना की मां उससे बहुत प्यार करती हैं और उसकी देखभाल का पूरा ख्याल रखती हैं। हर्लेक्विन इचथ्योसिस से पीड़ित बच्चों की त्वचा सूखी, पपड़ीदार 'मछली' की तरह होती है। यह एक बेहद दुर्लभ बीमारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।