{"_id":"5dba85618ebc3e93c202d9a3","slug":"bengal-tiger-who-cracked-her-tooth-chewing-on-toys-is-fitted-with-a-golden-teeth-in-germany","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलौना चबाने से टूट गया था बंगाल टाइगर का दांत, डॉक्टरों ने सोने का लगाया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खिलौना चबाने से टूट गया था बंगाल टाइगर का दांत, डॉक्टरों ने सोने का लगाया
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:43 PM IST
इंसानों का दांत अगर टूट जाए तो वो सोने का दांत लगा लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि किसी बाघ को सोने का दांत लगाया गया हो? जी हां, जर्मनी के मैसवाइलर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टाइगर को सोने का दांत लगाया है।
Trending Videos
2 of 5
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
इस मादा बंगाल टाइगर का नाम कारा है। दरअसल, इसी साल अगस्त महीने में खिलौना चबाने की वजह से उसके आगे का बड़ा वाला दांत टूट गया था। उस समय उसकी मरम्मत भी की गई, लेकिन सही न होने की वजह से इसी महीने की शुरुआत में उसे सोने का दांत लगाया गया। इसमें डॉक्टरों को लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बंगाल टाइगर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने का दांत लगाने के बाद शुरुआत में कारा को बिना हड्डी वाला मांस खाने को दिया जाता था, क्योंकि दांत को सेट होने में थोड़ा समय लगता है।
4 of 5
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
कारा पांच साल की है। साल 2013 में इटली के तस्करों से उसे आजाद कराया गया था, जिसके बाद उसे जर्मनी के टिएरार्ट टाइगर रिजर्व भेज दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जीवविज्ञानी ईवा लिंडेनस्मिड्ट ने बताया कि अब कारा ठीक से मांस को काट कर खा सकती है। वह अब अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती नजर आती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।