भारतीय संस्कृति में सांप को बहुमुखी प्रतिभा के साथ दर्शाया गया है। कोई सांप को जादूई मानकर इनकी पूजा करता है तो कोई सांपों से दूर ही रहना ठीक समझता है। यहां तक की सांपों का वर्णन वेदों और पुराणों में भी पाया जाता है। कई लोग सांपों को आध्यात्म से जोड़कर भी देखते हैं। वहीं कई लोग मानते हैं कि सांपों को दूध पिलाना बड़े पुण्य का काम होता है। आप इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हों या न आते हों लेकिन आपने अपने जीवन में कई तरह के सांपों को देखा औऱ इनके बारे में सुना होगा। यहां तक कि आपने दो मुंह वाले सांप के बारे में भी सुना होगा और इसे देखा होगा। लेकिन एक ही सिरे पर दो मुंह वाले सांप के बारे में जानकर आपको भी अचंभा होगा।
इस किसान ने पकड़ा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
चीन में एक व्यक्ति के घर में एक ऐसा सांप निकला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। रिपोर्ट के अनुसार चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सोमवार सुबह अपने घर में देखा था। इसके बाद सेनझाउ ने उस दुर्लभ सांप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया।
पीपल्स डेली द्वारा पोस्ट सांप के विडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 140 लोगों ने रीट्वीट किया है, जबकि 400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने तो इस दुर्लभ सांप को देखकर आश्चर्य जताया है। हालांकि एक शरारती बच्चे के कारण सांप वहां से भागने में कामयाब हो गया। बच्चे ने कौतुहलवश उस बर्तन को खटखटाया, जिसमें सांप था तो उसी दौरान सांप वहां से भाग गया।
A two-headed snake broke into a farmer's yard in Shenzhou, N China's Hebei, and escaped later. Have you ever seen any "fantastic beasts" in your life? pic.twitter.com/YKzU0IUdji
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला दो मुंह वाला सांप नहीं है। भारत में भी दो मुंह वाले सांप की प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। रेड सैंड बोआ की विदेशों में तस्करी भी की जाती है। इस सांप की खास बात यह है कि सेनझाउ द्वारा पकड़े गए एक ही सिरे पर दो मुहं वाले सांप के बजाए इसके दोनों सिरों पर मुंह होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसको खाने से शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है और कई बीमारियों में लाभ मिलता है, लेकिन यह एक अंधविश्वास के सिवाय कुछ भी नहीं है। कुछ लोग तो इसे सौभाग्यशाली मानकर खरीदते हैं ताकि उनकी किस्मत खुल जाए।