{"_id":"5db99a038ebc3e93ba1b3d10","slug":"bihar-police-filled-affidavit-for-leave-of-chhath-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए अजीब नियम, छठ मैया की कसम खाओ और छुट्टी पाओ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए अजीब नियम, छठ मैया की कसम खाओ और छुट्टी पाओ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
नौकरी में छुट्टी पाने के लिए आपने तरह-तरह के बहानों का इस्तेमाल किया होगा। बहाने बनाकर कई बार छुट्टी मिल जाती है तो कई बार बहानों का कोई फायदा नहीं होता है। आपके बॉस भी आपको छुट्टी पर जाने से रोकने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। नए नियम बनाते हैं, नई स्कीमें लांच करते हैं ताकि आप छुट्टी न ले पाएं। लेकिन आज हम आपको जिस नियम के बारे में बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे कि आखिर कोई छुट्टी लेने से रोकने के लिए किस हद तक जा सकता है।
Trending Videos
2 of 5
छठ पर्व
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बिहार में चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व वृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो छठ पर्व पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन बिहार में इस त्योहार की खास मान्यता है। सभी बिहार वासी इस पर्व को अपने परिवार के साथ मिलकर मनाना चाहते हैं इसीलिए कई लोग अपने काम से कुछ दिनों की छुट्टी लेने के लिए कई तरह के बहानों का प्रयोग करते हैं। बिहार में पुलिसकर्मी व्रत रखने का बहाना करके छुट्टी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
समस्तीपुर जिले के पुलिस अफसर भी जवानों के व्रत के बहाने छुट्टी मांगने से परेशान हैं। अगर एक साथ कई पुलिसकर्मी छुट्टी कर चले जाएंगे तो त्योहार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो जाएगा। इस समस्या से निपटने के लिए अफसरों ने एक अनूठा तरीका इजाद किया है जिसके बारे में सुनकर कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कई लोगों को तो समझ ही नहीं आ रहा कि पुलिस अधिकारी ऐसा फैसला कैसे ले सकते हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ उन्हीं जवानों को छुट्टी देने का फैसला किया है जो सच में छठ का व्रत रखेंगे। और यह सुनिश्चित करने के लिए वे हर जवान से एक शपथ पत्र साइन करा रहे हैं। इसमें पुलिसकर्मी को छठ मैया की कसम के साथ बताना होता है कि वह कितने सालों से यह व्रत कर रहा है। इस पूरे प्रकरण पर पुलिस विभाग का कहना है कि कई जवान छठ में व्रत रखने का झूठा बहाना बनाकर छुट्टी लेते हैं। उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए उन्होंने यह तरकीब निकाली है।
विज्ञापन
5 of 5
छठ पर्व
- फोटो : PTI
हालांकि, पुलिस के इस फैसले की कई लोग आलोचना कर रहे हैं। छुट्टी के लिए यह एफिडेविट देने वाले एक जवान ने कहा, "मैं छठ के लिए क्यों झूठ बोलूंगा। 40 साल से छठ कर रहा हूं। इससे पहले छुट्टी के लिए कभी ऐसा शपथ-पत्र मुझे नहीं दिया गया। मैंने शपथ-पत्र पर साइन कर दिए हैं, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।