फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2022: यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें, जीभ में चुभाती हैं कांटा, जानें क्या है ये परंपरा

Wed, 26 Oct 2022 08:52 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 know unique ritual of these state in india awhere sisters curse their brothers to die
यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें - फोटो : iStock

Bhai Dooj 2022: दुनिया में भारत अपने अलग-अलग त्योहारों और रीति रिवाजों के लिए प्रसिद्ध है। देश में कई अनोखे रीति रिवाजों का आज भी पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दिवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले भाई दूज के दिन भारत में छत्तीसगढ़ समेत कुछ जगहों पर अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज (Bhai Dooj 2022) का त्योहार मनाया जाता है। 



इस त्योहार को भी रक्षाबंधन की तरह ही मनाते हैं जिसमें बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन कुछ जगहों पर बहनें भाइयों को मरने का श्राप देती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। भाईयों को श्राप देने के बाद बहनें इसके लिए प्रायश्चित भी करती हैं। यह एक परंपरा है जिसका सालों से पालन किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर यह कैसी परंपरा है और किस राज्य में मनाई जाती है?  

Bhai Dooj 2022 know unique ritual of these state in india awhere sisters curse their brothers to die
यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें - फोटो : iStock
यहां अनोखी परंपरा का होता है पालन

छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इस अनोखी पंरपरा पालन किया जाता है। इस परंपरा के मुताबिक, बहनें अपने भाइयों को मरने का श्राप देती हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक विशेष समुदाय के लोग इस परंपरा का पालन करते हैं। लड़कियां अपने भाइयों को मरने का श्राप देती हैं और यह भाई दूज के दिन किया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें सुबह उठने के बाद भाइयों को श्राप देती हैं। इसका प्रायश्चित करने के लिए बहनें अपनी जीभ पर कांटा चुभाती हैं। 
Bhai Dooj 2022 know unique ritual of these state in india awhere sisters curse their brothers to die
यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें - फोटो : iStock

इस दौरान लड़कियां यम लोक के प्राणियों की प्रतिमूर्ति बनाती हैं और उसको कुटती हैं। मान्यता है कि भाई दूज के दिन इस परंपरा का पालन करने से यमराज का भय नहीं रहता है। एक पौराणिक कथा में इसका जिक्र किया गया है।

Optical Illusion: इस तस्वीर में नौ सेकेंड के अंदर खोए जूते को खोज लेंगे आप? ढूंढ लिया तो माने जाएंगे जीनियस

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 know unique ritual of these state in india awhere sisters curse their brothers to die
यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें - फोटो : iStock

जानिए क्या है मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, एक बार यमराज धरती पर एक ऐसे व्यक्ति को मारने के लिए आए जिसकी बहन ने कभी उसे कोई श्राप न दिया हो। यमराज के बहुत खोजने के बाद एक ऐसा शख्स मिल गया जिसकी बहन ने कभी भी उसे श्राप नहीं दिया था और वह अपने भाई से बहुत प्यार करती थी। यमराज के योजना की भनक उसकी बहन को लग जाती है कि वह उसके भाई का प्राण लेना चाहते हैं।


Diwali 2022: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 know unique ritual of these state in india awhere sisters curse their brothers to die

यह पता चलने के बाद बहन अपने भाई को गाली देती है और श्राप देती है जिसकी वजह से यमराज उसके प्राण नहीं ले पाते हैं। इससे इस व्यक्ति का जीवन बच जाता है। तब से ही इस परंपरा का पालन किया जा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed