{"_id":"5f2bc8f750196f590227ff60","slug":"britain-mysterious-creature-found-on-ainsdale-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र के किनारे मिली रहस्यमय जीव की लाश, अजीब बनावट देखकर डर गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
समुद्र के किनारे मिली रहस्यमय जीव की लाश, अजीब बनावट देखकर डर गए लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
1 of 5
रहस्यमय जीव की लाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में भांति-भांति के जीव-जंतु पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दुनिया में जीव-जंतुओं की करीब 87 लाख प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से कई की पहचान अभी भी बाकी है। वहीं, कई ऐसे जीव गहरे समुद्र में भी पाए जाते हैं। कई बार समुद्री किनारों पर भी अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक अजीब जीव की लाश ब्रिटेन की एक बीच पर देखने को मिला है। इस रहस्यमय जीव की बनावट को देखकर लोग डर गए। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात ये है कि लाश से बहुत जोर बदबू भी आ रही थी।
2 of 5
रहस्यमय जीव की लाश
- फोटो : सोशल मीडिया
लिवरपूल इको की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश समुद्र तट एंसडेल पर करीब 15 फुट का एक रहस्यमय जीव का शव दिखा। 29 जुलाई को एक व्यक्ति ने सबसे पहले इस जीव को समुद्र तट पर देखा। इस जीव की लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी, जिसके वजह से बहुत खराब बदबू आ रही थी।
3 of 5
रहस्यमय जीव की लाश
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, उस शख्स ने बताया कि उस जीव के चार पैर थे, जो बहुत ही अजीब तरह के दिख रहे थे। इस जीव की लंबाई करीब 15 फीट थी और हर जगह केवल हड्डिया चिपकी हुईं थी।
विज्ञापन
4 of 5
रहस्यमय जीव की लाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रहस्यमय जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल इंग्लैंड के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन आयलिफ ने इस मामले पर बताया कि जीव की पहचान नहीं हो पाई है। इस जीव की बॉडी बहुत बुरी तरह से सड़ी हुई थी और मिट्टी से सनी हुई थी।
5 of 5
रहस्यमय जीव की लाश
- फोटो : सोशल मीडिया
समुद्र के किनारे मिले इस जीव को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि यह अपने बच्चे को जन्म दे रही थी और उसी दौरान इसकी मौत हो गई है। फिलहाल यह जीव लोगों में चर्चा की विषय बन चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।