सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे अनोखा फूल जिसपर कभी नहीं बैठता भंवरा, जानिए इसके बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Oct 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bumblebee and Honey bee does not sit on Frangipani Champa flower know about this
इस फूल पर कभी नहीं बैठता भंवरा - फोटो : Pixabay

फूल सिर्फ खुशबू के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। पूजा से लेकर घर की सजावट तक में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। हमारे आस-पास कई तरह के फूलों के पौधे होते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इनको देखने के बाद आंखों को अलग सी ठंडक मिलती है और सारी थकान भी दूर हो जाती है। 





फूल सिर्फ इंसान ही नहीं जीवों को काफी पसंद आते हैं, इसलिए फूलों पर तितली और भंवरे मंडराते रहते हैं। अभी तक तो हम फूलों को उनकी खूबसूरती, सजावट और खुशबू से पहचानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी फूल है, जिसपर कभी भंवरा नहीं बैठता? जी हां, हमारे आस-पास ही एक ऐसा फूल मौजूद है जिसपर शायद हमने कभी ध्यान नहीं दिया होगा, लेकिन उस फूल पर कभी भंवरा नहीं बैठता। आइये जानते हैं उस फूल के बारे में... 

Trending Videos
Bumblebee and Honey bee does not sit on Frangipani Champa flower know about this
इस फूल पर कभी नहीं बैठता भंवरा - फोटो : Pixabay
चंपा के फूलों पर नहीं बैठता भंवरा 

अक्सर आपने देखा होगा कि भंवरे ज्यादातर फूलों पर ही पाए जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भंवरे चंपा के फूल पर कभी नहीं बैठते। चंपा के फूलों में एक अलग तरह की गंध होती है और इसके फूलों में पराग नहीं होता, जिसके कारण भंवरे इनके आस-पास भी नहीं भटकते। सिर्फ भंवरे ही नहीं चंपा के फूलों के पास ततैया, मधुमक्खियां भी नहीं आतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bumblebee and Honey bee does not sit on Frangipani Champa flower know about this
इस फूल पर कभी नहीं बैठता भंवरा - फोटो : Pixabay
चंपा के फूलों की खास बातें 

चंपा के फूलों की खास बात ये है कि इसके पौधे हमेशा हरे-भरे रहते हैं। साथ ही चंपा के फूल देखने में खूबसूरत, सुगन्धित और हल्के सफेद-पीले रंग के होते हैं। ये फूल मुख्यत: 5 प्रकार के होते हैं और सभी फूल बेहद सुगंधित होते हैं। 

Bumblebee and Honey bee does not sit on Frangipani Champa flower know about this
इस फूल पर कभी नहीं बैठता भंवरा - फोटो : Pixabay
चंपा के फूलों का उपयोग 

चंपा के फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं। इतना ही नहीं चंपा के फूलों का तेल और इत्र भी बनता है। इसके फूल और वृक्षों का उपयोग औषधि के रूप में भी होता है। कहा जाता है कि चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed