सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: महीनों से सुलग रहा ला पाल्मा ज्वालामुखी, अटलांटिक सागर में बना विशाल डेल्टा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 29 Nov 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Canary Islands la palma volcano eruption formed delta in atlantic ocean spain
ला पाल्मा ज्वालामुखी - फोटो : istock

प्राकृतिक आपदाएं हमेशा से हानिकारक रही हैं। भूकंप, बाढ़ या फिर कोई दूसरी आपदा हो, इनका असर इंसान की जिंदगी पर बहुत गहरा पड़ता है। वहीं ज्वालामुखी विस्फोट का मंजर भी काफी भयावह होता है। इस समय पिछले करीब दो महीने से स्पेन ज्वालामुखी विस्फोट का कहर झेल रहा है। स्पेन के केनरी आइलैंड में स्थित ला पाल्मा ज्वालामुखी शांत नहीं हो रहा है। करीब दो महीनों से ये ज्वालामुखी लगातार लावा उगलता ही जा रहा है।  





इसका नतीजा भी अब काफी भयावह हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्वालामुखी से लगातार निकल रहे गर्म लावा की वजह से करीब 1484 इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। इसके अलावा ला पाल्मा ज्वालामुखी से निकल रहा लावा केनरी आइलैंड को पार करके अटलांटिक महासागर में पहुंच गया है और यहां एक नया डेल्टा बना दिया है। आइये इस रिपोर्ट में जानते हैं ज्वालामुखी के बाद उत्पन्न हुए भयावह मंजर के बारे में... 

Trending Videos
Canary Islands la palma volcano eruption formed delta in atlantic ocean spain
ला पाल्मा ज्वालामुखी - फोटो : istock

स्पेन के केनरी आइलैंड पर बीते 50 साल के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी फटने के बाद शुरुआत में पहाड़ों के बीच हुए विस्फोट से निकलता लावा लोगों ने देखा। अब ये लावा सड़कों, घरों को पार करते हुए अटलांटिक महासागर में पहुंच गया है। वहीं लावा की वजह से हजारों घर, खेती से जुड़ी कई इमारतें, औद्योगिक इमारतें और भी कई इमारतें जल कर खाक हो चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Canary Islands la palma volcano eruption formed delta in atlantic ocean spain
ला पाल्मा ज्वालामुखी - फोटो : istock

ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा की नदियां पूरे आइलैंड से बहकर समुद्र तक पहुंच चुकी हैं। वहीं जमीन के गर्भ से निकल रहे राख की वजह से पूरा आइलैंड राख के पहाड़ों में तब्दील हो चुका है। हैरानी की बात ये है कि अब इस ज्वालामुखी के मुंह से लावा के बड़े-बड़े गर्म पिघले हुए पाइरोक्लास्टिक पत्थर निकल रहे हैं।  

Canary Islands la palma volcano eruption formed delta in atlantic ocean spain
ला पाल्मा ज्वालामुखी - फोटो : istock

इतने भयावह मंजर के बाद अब वैज्ञानिकों को एक और हैरान कर देने वाला मंजर दिखा है। इस ज्वालामुखी के दक्षिणी ओर से एक नया मुंह खुल गया है, जहां से लावा तेजी से निकल रहा है। यहां से निकलने वाले लावा की गति 600 मीटर प्रतिघंटा है। इसके अलावा यहां पर लगातार भूकंपीय गतिविधियां भी हो रही हैं। 

विज्ञापन
Canary Islands la palma volcano eruption formed delta in atlantic ocean spain
ला पाल्मा ज्वालामुखी - फोटो : istock

इस ज्वालामुखी से निकलने वाली राख 4800 मीटर ऊंचाई तक जा रही है। इसके बाद हवा के साथ आसपास के इलाकों को राख के ढेर में तब्दील कर रही है। वहीं समुद्र में बना नया डेल्टा गर्म है। लावा जब अटलांटिक महासागर से मिलता है तब धुआं बनता है। इसलिए वहां से लगातार सफेद धुआं उठ रहा है। सिर्फ यही नहीं घने धुएं और राख की वजह से वहां पर उड़ान सेवाएं भी बंद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed