फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए सबकुछ

Sat, 28 Oct 2023 12:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Which City Lunar Eclipse Will Be Visible Chandra Grahan Kahan Dikhega
Chandra Grahan 2023 - फोटो : iStock

Chandra Grahan 2023: भारत में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्तूबर की मध्यरात्रि को लगेगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बीते सप्ताह अमेरिका में सूर्य ग्रहण लगा था, जिसके 14 दिनों बाद अब भारत में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 28 और 29 अक्तूबर की आधी रात को लगने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, पूर्णिमा के दौरान चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा और सूर्य के बीच जब पृथ्वी आ जाती है, तो ग्रहण लगता है। जब पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है, तो चांद हमें लाल रंग का नजर आता है। पृथ्वी की दो तरह की छाया, पहली पेनुम्ब्रा और दूसरी उम्ब्रा पड़ती है। बाहरी या हल्की छाया पेनुम्ब्रा होती है, जिसे उपच्छाया चरण कहते हैं। 28 अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे के बाद चंद्रमा इसमें प्रवेश करेगा। 

Chandra Grahan 2023 Which City Lunar Eclipse Will Be Visible Chandra Grahan Kahan Dikhega
Chandra Grahan 2023 - फोटो : iStock

इसके बाद 29 अक्तूबर को रात को एक बजकर पांच मिनट पर चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। पृथ्वी की गहरी परछाई उम्ब्रा होती है। उम्ब्रा में चांद एक घंटा 19 मिनट रहने के बाद 2:24 बजे के बाद इससे बाहर आ जाएगा। 
 

Chandra Grahan 2023 Which City Lunar Eclipse Will Be Visible Chandra Grahan Kahan Dikhega
Chandra Grahan 2023 - फोटो : iStock

भारत में कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण? 

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह चंद्र ग्रहण कई स्थानों पर नजर आएगा। यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर से इस ग्रहण को देखा जा सकता है। 

Science News: इस ग्रह पर चूहे रह सकते हैं जिंदा, वैज्ञानिकों ने धरती पर की चौंकाने वाली खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Which City Lunar Eclipse Will Be Visible Chandra Grahan Kahan Dikhega
Chandra Grahan 2023 - फोटो : iStock

भारत में आधी रात के बाद जब चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा तो हमें यह साफ नजर आएगा। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना समेत भारत के दूसरे इलाकों में नजर आएगा।


Moon: क्या है चांद की असली उम्र? सालों पहले लाई गई चांद की मिट्टी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Which City Lunar Eclipse Will Be Visible Chandra Grahan Kahan Dikhega
Chandra Grahan 2023 - फोटो : iStock

कैसे देखें चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण को किसी भी खास तरह के यंत्र या चश्मे के बिना देखा जा सकता है। आप इसे नग्न आंखों से देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास छोटा टेलीस्कोप हो, तो आप अच्छा नजरा देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed