सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: अब मुर्गियां फैलाएंगी कोरोना से भी खतरनाक वायरस, दुनिया में आने वाली है नई तबाही!

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 23 Oct 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
chickens will spread new virus more dangerous than coronavirus Bird Flu Avian Influenza
कोरोना से भी खतरनाक वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
लंबे समय से पूरी दुनिया जानलेवा कोरोना महामारी का दंश झेल रही है। 2019 के आखिर में पैदा हुए इस वायरस ने बीते साल मार्च के बाद से विकराल रूप धारण कर लिया था। करीब दो साल होने वाले हैं और लाखों लोगों की जान जाने के बाद अब इस वायरस से बचाव के लिए कई टीके बना लिए गए हैं, लेकिन अभी भी इस वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है। इस बीच दुनिया में एक ऐसी अजीब खबर फैलने लगी है, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे हैं। कहा जा रहा है कि अब मुर्गियों से खतरनाक वायरस फैलने वाला है और इस वक्त मुर्गी फार्म में आठ बेहद खतरनाक वायरस पल रहे हैं। इतना ही नहीं इन खतरनाक वायरस को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अगर ये फैले तो इसका अंजाम कोरोना महामारी से भी ज्यादा भयानक होगा।
Trending Videos
chickens will spread new virus more dangerous than coronavirus Bird Flu Avian Influenza
कोरोना से भी खतरनाक वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आपको याद होगा कि पिछले साल रूस में लाखों मुर्गियां अचानक मरने लगी थीं। इन मुर्गियों के अंदर एवियन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए थे। ये फ्लू इंसान में कोरोना से भी ज्यादा तेजी से फैलता है। एवियन फ्लू के इस स्ट्रेन को H5N8 नाम दिया गया था। इसकी वजह से फैक्ट्री का एक स्टाफ संक्रमित हो गया था। इसके बाद देखते ही देखते फैक्ट्री के सात और कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें काफी हल्के लक्षण दिखाई दिए, जो इलाज के बाद ठीक हो गया, लेकिन वायरस को रोकने के लिए फैक्ट्री की 9 लाख मुर्गियों को मारना पड़ा था। अगर ये मुर्गियां वहां से आगे सप्लाई की जातीं, तो ये वायरस आगे फैलने लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
chickens will spread new virus more dangerous than coronavirus Bird Flu Avian Influenza
कोरोना से भी खतरनाक वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

 वैज्ञानिकों को बनानी चाहिए वैक्सीन

रूस में मुर्गियों के अंदर एवियन फ्लू की इस घटना की जानकारी WHO को दी गई थी, लेकिन उस वक्त WHO कोरोना केसेस में उलझा हुआ थी। इस बीच रुसी फेडरेशन की चीफ कंज्यूमर एडवाइजर ऐना पोपोवा ने बताया कि जल्द से जल्द दुनिया के साइंटिस्ट्स को H5N8 वायरस के इंजेक्शन को बनाने में जुट जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ और ये वायरस इंसानों में फैल सकता है। ऐसा हुआ तो हालात कोरोना से भी भयानक हो जाएंगे। अभी एवियन फ्लू के आठ वेरिएंट का पता चल पाया है और ये सभी इंसानों को मारने में समर्थ हैं।

chickens will spread new virus more dangerous than coronavirus Bird Flu Avian Influenza
कोरोना से भी खतरनाक वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

चीन में बीते हफ्ते कई लोग हुए संक्रमित

हाल ही में H5N8 की चपेट में चीन के 48 लोग आ गए थे, जिनका काफी गोपनीय तरीके से इलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादातर लोग मुर्गी फार्मों में काम करते थे। बताया जा रहा है कि इनमें से आधे की मौत हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed