China Moon New Mineral: आने वाला दशक स्पेस (Space) रेस का है। ऐसे में कई देश अभी से ही कई खोजबीन मिशन अंतरिक्ष में भेज रहे हैं। स्पेस रेस की इस दौड़ में आगे आने के लिए चीन भी कई तरह के मिशन्स स्पेस में भेज रहा है। इसी कड़ी में चीन के वैज्ञानिकों (Chinese Scientists) ने एक नई खोज को अंजाम दिया है। उन्होंने चंद्रमा की सतह (Moon Surface) पर नए खनिज की खोज की है।
Moon New Mineral: चीनी वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी ऐसी चीज, हैरत में पड़े पूरी दुनिया के वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद पर चीनी वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया चेंजसाइट-वाई (Changesite-Y) एक फॉस्फेट खनिज है। चीनी सरकार के मुखपत्र मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूरेनियन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस खोज के लिए एक्स-रे विवर्तन जैसी हाई टेक्नीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नीक के माध्यम से करीब 10 माइक्रॉन के त्रिज्या वाले एक क्रिस्टल कण को निकालकर व्याख्या की।
चांद पर मिले इस नए खनिज की अंतर्राष्ट्रीय खनिज संघ (IMA) के नए खनिज, नामकरण और वर्गीकरण आयोग (CNMNC) ने भी पुष्टि की है। वैज्ञानिकों द्वारा खनिज को दिए गए नाम को मान लिया गया है। इंसानों ने चांद पर यह छठा खनिज खोजा है।
चीन से पहले अमेरिका और सोवियत संघ के बाद चांद पर खनिज खोजने वाला चीन तीसरा देश बन गया है। चीन ने अपने चांग ई-5 मिशन के माध्यम से साल 2020 में चंद्रमा से नमूने धरती पर लाए थे जिसका वजन करीब 1731 ग्राम था।
चांद से लाए गए नूमनों पर रिसर्च किया गया। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज, शिक्षा मंत्रालय और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय समेत कई विभागों के वैज्ञानिकों ने मिलकर रिसर्च किया। चांद की उत्पत्ति और विकास को समझने में यह खोज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।