फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से रचाई शादी, वजह जान हो जाएंगे भावुक

Sun, 27 Oct 2019 04:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
China man married his fiance corpse during her funeral to show his love
शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से रचाई शादी - फोटो : Dalian Evening News

शादी तो जिंदा इंसान से ही की जाती है, यह तो आपने देखा-सुना या जाना होगा। लेकिन चीन में एक शख्स ने इस बात को भी झुठला दिया है। दरअसल, 35 वर्षीय जू शिनान नाम के शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से ही शादी रचा ली। इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप भी भावुक हो जाएंगे। 

China man married his fiance corpse during her funeral to show his love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जू शिनान और यांग लियू कई साल से एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने साल 2013 में शादी के लिए अदालत में अर्जी दी थी, जिसके बाद उन्हें शादी की मंजूरी भी मिल गई, लेकिन इसके तीन महीने बाद ही यांग को ब्रेस्ट कैंसर हो गया। 

China man married his fiance corpse during her funeral to show his love
breast cancer - फोटो : pixabay

लगभग चार साल तक यांग की सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई, जिसके बाद उन्होंने कैंसर को हरा दिया, लेकिन इसके एक साल बाद ही उन्हें फिर से कैंसर हो गया। कई बड़े अस्पतालों में यांग का इलाज हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि हालत और बिगड़ती चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China man married his fiance corpse during her funeral to show his love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह अक्तूबर 2019 को यांग कोमा में चली गईं। इसके बाद 14 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। जू ने बताया कि यांग की मौत के अगले दिन उन्हें पता चला कि यांग ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपनी शादी के लिए गाउन पसंद कर लिया था। 

विज्ञापन
China man married his fiance corpse during her funeral to show his love
शख्स ने मंगेतर के मृत शरीर से रचाई शादी - फोटो : Pear Video

अब चूंकि यांग तो इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन जू ने उन्हें एक खूबसूरत गाउन दिलाने का वादा किया था। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वो यांग की शादी के सपने को जरूर पूरा करेंगे। इसके बाद उन्होंने एक वेडिंग गाउन खरीदा और यांग की मौत के एक हफ्ते बाद डालियान में अंतिम संस्कार के दौरान उसे वो गाउन पहनाया और शादी रचाई। इसके अलावा उन्होंने वहां फूलों के 169 बुके भी रखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed