{"_id":"5db5704c8ebc3e01767f6bee","slug":"happy-birthday-kumar-sangakkara-his-international-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं संगकारा बने श्रीलंका के महान क्रिकेटर, ये रिकॉर्ड्स हैं सबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूं ही नहीं संगकारा बने श्रीलंका के महान क्रिकेटर, ये रिकॉर्ड्स हैं सबूत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 27 Oct 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विश्व के महानतम विकेटकीपर में शुमार दिग्गज कुमार संगकारा का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट में संगकारा ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ी है और श्रीलंकाई टीम को सफलता के नए मुकाम तक पहुंचाया है। संगकारा के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके द्वारा बनाए गए कुछ विश्व रिकॉर्ड के बारे में।
2 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार संगाकारा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर बाद सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड दर्ज है। संगकारा ने वन-डे में 404 मैच खेलते हुए 14234 रन बनाए हैं, वहीं टेस्ट में 12400 रन बनाए है। उनके नाम टेस्ट 38 और वन-डे में 25 शतक दर्ज हैं।सर डॉन ब्रैडमैन (12) के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संगकारा दूसरे नंबर पर हैं।
3 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में सबसे अधिक 482 शिकार विकेट के पीछे किए हैं। 383 कैच और 99 स्टंप उनके नाम दर्ज है।संगकारा ने अपना पहला वन-डे इंटरनेशनल पांच जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, वहीं पहला टेस्ट मैच उन्होंने 20 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : getty
संगकारा के नाम वन-डे में लगातार चार मैच की चार पारियों में शतक बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनाम विश्व कप 2015 में किया था।
विज्ञापन
5 of 5
संगकारा-महेला जयवर्धने
- फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा ने महेला जयवर्धने के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 624 रन की साझेदारी निभाई थी, जो विश्व रिकॉर्ड है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।