{"_id":"5f264e028ebc3e9bff57ab61","slug":"coronavirus-positive-man-get-report-in-middle-of-train-journey-hospitalised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सफर कर रहे शख्स की जब कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरी ट्रेन में मच गया हड़कंप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Coronavirus: सफर कर रहे शख्स की जब कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरी ट्रेन में मच गया हड़कंप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
Link Copied
कोरोना वायरस का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के प्रकोप से भारत समेत पूरी दुनिया प्रभावित है। इस घातक वायरस के वजह से लोग इस तरह सहम गए हैं कि किसी के भी संक्रमित होने की खबर सुनते ही लोग उससे दूरी बना ले रहे हैं। कुछ इसी तरह एक ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसमें सफर कर रहे एक शख्स को अचानक पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कन्याकुमारी का रहने वाला यह शख्स कोझिकोड-तिरुवंतपुरम जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही यह व्यक्ति ट्रेन में चढ़ चुका था। जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो उसे बीच सफर के दौरान ही ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों के मुताबिक, कोझीकोड जिले के कुन्नमंगलम में एक मजदूर ने कोरोना जैसे लक्षणों को महसूस करने के बाद टेस्ट के लिए अपना सैंपल दिया था। टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही वो अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए घर जा रहा था। लेकिन बीच सफर में ही उसे स्वास्थ्य अधिकारियों ने फोन कर एर्नाकुलम टाउन रेलवे स्टेशन पर उतरने को कहा।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरों के मुताबिक, इस शख्स की रिपोर्ट जैसे ही पॉजिटिव आई, तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोझीकोड में ही उससे संपर्क किया। लेकिन ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उन्होंने त्रिशूर जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया, जब तक वे त्रिशूर स्टेशन पर पहुंचे, तब तक ट्रेन वहां से भी निकल चुकी थी। एर्नाकुलम में स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस शख्स को ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उस संक्रमित व्यक्ति के उतरने के बाद पूरे कोच को सील कर दिया गया ताकि अन्य लोग इसमें प्रवेश न कर सकें। वहीं पीड़ित व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे अन्य लोगों को भी सरी सीट पर स्थानांतरित कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।