Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन रहस्यों को अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। इन रहस्यों में चीन का एक गांव भी शामिल है। इस गांव में दशकों से कुछ ऐसा होता आ रहा है, जो किसी श्राप से कम नहीं है। इसलिए गांव को शापित कहा जाता है।
Zara Hatke: क्या है चीन के शापित गांव का रहस्य? 60 साल से हो रही है चौंकाने वाली घटना, जानकर हिल जाएंगे आप
Zara Hatke: दुनिया में कई रहस्य हैं, जिन्हें वैज्ञानिक आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। चीन के शापित गांव यांग्सी में वर्षों से लोगों की लंबाई तीन फीट 10 इंच से ज्यादा नहीं बढ़ रही है। इस गांव में 50 फीसदी लोग बौने हैं।
सिर्फ सात साल तक बढ़ती है लंबाई
-यांग्सी गांव में जन्म लेने वाले बच्चों की लंबाई सिर्फ पांच से सात साल की उम्र तक सामान्य रूप से बढ़ती है। सात साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़नी रुक जाती है।
-युवाओं की लंबाई सिर्फ दो फीट से लेकर तीन फीट 10 इंच तक ही रहती है। लेकिन कुछ बच्चों की लंबाई 10 साल की उम्र तक भी बढ़ती है।
क्यों गांव है शापित?
-यांग्सी गांव के पड़ोसी गांव के लोगों का मानना है कि इस गांव पर किसी बुरी शक्ति का साया है। इसकी वजह से लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती है।
-दूसरी मान्यता है कि प्राचीन काल से ही यह गांव शापित है, जिसका असर लोगों की लंबाई पर दिखाई देता है।
-आखिर लोगों की लंबाई नहीं बढ़ने और बौने होने के पीछे क्या रहस्य है? दशकों बाद भी वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं।
Snake Facts: आखिर ठंड में कहां गायब जाते हैं सांप? दिन या रात कब सोते हैं, जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या लंबाई नहीं बढ़ने की वजह कोई बीमारी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के बुजुर्गों का कहना है कि दशकों पहले गांव में एक खतरनाक बीमारी फैली थी। इसकी वजह से गांव के बच्चों की लंबाई एक समय के बाद नहीं बढ़ती है।
कई रिसर्च के बाद भी अनसुलझा है रहस्य
चीन के यांग्सी गांव में 60 साल से ज्यादा समय से लोगों की लंबाई नहीं बढ़ रही है। लोगों के बौने होने को लेकर गांव में कई शोध भी किए गए।
-शोध के बाद भी वैज्ञानिक अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं। वैज्ञानिक गांव के प्राकृतिक संसाधनों पर भी शोध कर चुके हैं।
Video: MBBS बेटी के लिए दूल्हा खोज रही मां ने 34 साल के लड़कों को बताया अंकल, वीडियो हुआ वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
-यांग्सी गांव को लेकर कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां की मिट्टी में पारा अधिक है। उनका कहना है कि यह भी एक वजह हो सकती है।
-कुछ साल पहले जापान ने चीन जहरीली गैसों को छोड़ा था। इन गैसों को भी गांव में लोगों के बौने होने की वजह माना जाता है। हालांकि, गांव में लोगों के बौने होने का रहस्य अभी भी अनसुलझा है।