Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Dalahi Pond India Mysterious Pond Where Water Rises When You Clap Check location Key details in hindi
{"_id":"683efbd916c1a2ffcd00d93c","slug":"dalahi-pond-india-mysterious-pond-where-water-rises-when-you-clap-check-location-key-details-in-hindi-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Pond: भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Pond: भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
Mysterious Pond: दुनिया में ऐसे कई झील हैं, जिनके रहस्य आज तक अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mysterious Pond: दुनिया में हजारों झीलें और जलकुंड मौजूद हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, तो वहीं कुछ बेहद खतरनाक और रहस्यमयी हैं। क्या आपने कभी किसी ऐसे कुंड के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसका पानी ताली बजाने पर ऊपर उठने लगता है? नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही कुंड के बारे में बताएंगे।
दुनिया में ऐसे कई झील हैं, जिनके रहस्य आज तक अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आइए आपके बताते हैं इस रहस्यमयी कुंड के बारे में...
2 of 5
भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
यह रहस्यमयी कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
3 of 5
भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है।
भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है।
भारत का रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।