{"_id":"69352c9cdb57194fb6036aa6","slug":"dead-sea-facts-know-why-world-saltiest-sea-can-be-dangerous-2025-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saltiest Sea in the World: दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई, क्या है वजह और कहां है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Saltiest Sea in the World: दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई, क्या है वजह और कहां है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:58 PM IST
सार
Saltiest Sea in the World: धरती पर कई हैरतअंगेज और रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं। इनमें इस्त्राइल और जॉर्डन के बीच स्थित मृत सागर( डेड सी) भी है। डेड सी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई भी डूब नहीं सकता।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Saltiest Sea in the World: धरती की सतह का करीब 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका है। इसके कारण धरती को नीला ग्रह भी कहा जाता है। इसका अधिकतर हिस्सा करीब 97 प्रतिशत महासागरों में खारे पानी के रूप में मौजूद है। सिर्फ तीन फीसदी पानी मीठा है और उसमें से भी ज्यादातर ग्लेशियरों में जमा है। बहुत कम पानी का मात्रा नदियों, झीलों और भूजल में पीने योग्य है। आज हम आपको धरती पर सबसे ज्यादा नमकीन माने जाने वाले समुद्र के बारे में बताएंगे।
दुनिया का सबसे खारा समुद्र
दुनिया का सबसे खारा यानी सबसे नमकीन समुद्र मृत सागर को माना जाता है। इसमें 34 फीसदी नमक सांद्रता ज्यादा होने की वजह से ही इसे यह नाम दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, यह सामान्य समुद्री जल से करीब दस गुना ज्यादा नमकीन है। मृत सागर की कोई निकासी नहीं है, जिसके कारण बहता पानी कभी बाहर नहीं निकलता है। इससे हजारों वर्षों से खनिजों का निक्षेपण हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई
- फोटो : Adobe Stock
कहां है सबसे खारा समुद्र?
दुनिया का सबसे नमकीन समुद्र मृत सागर पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इस्त्राइल तथा फिलिस्तीन के बीच स्थित है। यह समुद्र तल से करीब 430 मीटर नीचे है। लाखों साल पहले टेक्टॉनिक परिवर्तनों से इस सागर का निर्माण हुआ है और इसका लंबा इतिहास है। कई प्राचीन ग्रंथों और सभ्यताओं में इसका इतिहास दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई
- फोटो : Adobe Stock
उच्च तापमान वाले मरुस्थलीय क्षेत्र में मृत साग स्थित है, जिसकी वजह से पूरे साल भारी वाष्पीकरण होता है। पानी वाष्पित होने से सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिज पानी में ही रह जाते हैं।
दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई
- फोटो : Adobe Stock
क्या जीवों की हो सकती है मौत?
मृत सागर की लवणता धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। सिर्फ एक जॉर्डन नदी ऐसी है, जिसका एक निश्चित मात्रा में ताजा पानी इसमें मिलता है। इसके कारण समय के साथ नमक जमा होता जाता है। मृत सागर की नमकीन पानी ज्यादातर समुद्री जीवों के लिए रहने लायक नहीं है।
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : Adobe Stock
मछली, पौधे और शैवाल ऐसी कठोर परिस्थितियों में जिंदा नहीं रह सकते। इस समुद्र की लवणता कोशिकाओं की नमी को सोख लेती है। मृत सागर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई भी डूब नहीं सकता। इसके पानी में नमक की मात्रा इतनी अधिक है कि अगर आप इसमें लेट भी जाएं तो डूबेंगे नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।