Cheetah, Lion And Leopard Difference: भारत में 70 साल बाद चीता देखने को मिलेंगे। नामीबिया (Namibia) से 8 विदेशी चीते (Cheetahs) आज यानी 17 सितंबर को ग्वालियर पहुंचे जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा। नामीबिया से भारत पहुंचे चीते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
{"_id":"63256cb3aa91b3631136c2e7","slug":"difference-between-lion-cheetah-tiger-and-leopard-understand-in-this-points-kuno-national-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cheetah, Lion And Leopard Difference: शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या है अंतर, कौन होता है ज्यादा शक्तिशाली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Cheetah, Lion And Leopard Difference: शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या है अंतर, कौन होता है ज्यादा शक्तिशाली
Sat, 17 Sep 2022 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या होता है अंतर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या होता है अंतर
- फोटो : iStock
चीता (Cheetah)
चीता दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है। चीता आमतौर पर 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ता, हालांकि इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। लेकिन चीता ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। यह अपने अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट दौड़ सकता है। तीन सेकेंड में चीता 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।

शेर (Lion)
जंगल का राजा शेर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। शेर का शरीर बड़ा और भारी होता है, लेकिन इसके बावजूद जंगल में इसकी दहाड़ और ताकत को सबसे खतरनाक माना जाता है। शेर की लंबाई 10 फीट तक हो सकती है और वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है। अफ्रीका और भारत में शेर पाए जाते हैं। शेर में इतनी ताकत होती है कि वो किसी भी बड़े जानवर का शिकार कर सकता है। यहां तक कि वह भैंसे को भी मार डालता है।

बाघ (Tiger)
बाघ की लंबाई 10 फीट और वजन 300 किलोग्राम होता है। बाघ की दौड़ने की गति 64 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। बाघ का वजन शेर से भी अधिक होता है। भारत, इंडोनेशिया, रूस और भूटान के पहाड़ों पर बाघ पाए जाते हैं। बाघ हिरण और जंगली सुअर समेत कई जानवरों का शिकार करते हैं। कहा जाता है कि बाघ ने पंजा गड़ा दिया है, तो उससे छूटना कठिन होता है।
विज्ञापन
शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या होता है अंतर
- फोटो : iStock
तेंदुआ (Leopards)
चीते से ज्यादा ताकतवर तेंदुआ भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी अधिकतम लंबाई 6.2 फीटी होती है और यह 58 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। तेंदुए रात में आमतौर पर शिकार करते हैं, क्योंकि इन पर शेर और बाघ के हमले का डर रहता है। यह किसी भी मध्यम आकार के जानवर को अपना शिकार बना सकता है। यह इंसानों पर भी हमला कर देते हैं।