फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स के कान में 11 कॉकरोच खेल रहे थे 'कबड्डी', देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

Thu, 07 Nov 2019 06:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Doctors removes family of cockroaches living inside a mans ear in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है, जिसके बारे में हमें अंदाजा भी नहीं होता। चीन के गुआंगडोंग प्रांत में एक 24 वर्षीय युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, युवक के कान में बहुत तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास पहुंचा। जब डॉक्टरों ने उसके कान की जांच की तो अंदर का नजारा देख वो भी हैरान रह गए। 

Doctors removes family of cockroaches living inside a mans ear in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

युवक का नाम लव बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सुबह-सुबह लव के दाहिने कान में भयानक दर्द उठा और उन्हें लगा कि उसके कान में कुछ चल रहा है। चूंकि दर्द बहुत ज्यादा था, इसलिए वो इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उनके कान में कॉकरोच का एक पूरा परिवार ही रह रहा था। 

Doctors removes family of cockroaches living inside a mans ear in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टरों ने लव के कान से 10 से भी ज्यादा छोटे कॉकरोच निकाले। इसके अलावा डॉक्टरों ने एक बड़ा कॉकरोच भी निकाला, जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शायद उन छोटे कॉकरोचों की मां होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors removes family of cockroaches living inside a mans ear in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

हालांकि डॉक्टर इस बात का पता नहीं लगा पाए कि आखिर ये कॉकरोच लव के कान में कब से रह रहे थे, लेकिन उन्होंने लव के कान की आंतरिक नली को काफी नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Doctors removes family of cockroaches living inside a mans ear in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव अपने बिस्तर के पास ही खाना खाते थे और वहीं पर जूठा भी छोड़ देते थे। ऐसा माना जा रहा है कि शायद इसी कारण कॉकरोच वहां जमा हो गए होंगे और लव के कान में घुस गए होंगे। उन्हें इस बात का पता तब चला, जब कॉकरोच तेजी से इधर-उधर दौड़ने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed