फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: एआई की इंतहा: सोशल मीडिया पर ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हाथपाई का वीडियो वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 01 Mar 2025 04:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

Viral Video:  व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात के दौरान तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच बैठक का मकसद एक खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करना था।

विज्ञापन
Donad trump Volodymyr Zelenskyy fight over russia ukraine war in white house AI Video Viral
सोशल मीडिया पर ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हाथपाई का वीडियो वायरल - फोटो : PTI

Trump Vs zelensky: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात के दौरान तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच बैठक का मकसद एक खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करना था। इसे डोनाल्ड ट्रंप शांति समझौता के लिए अहम बता रहे थे, लेकिन इस बातचीत के दौरान तीखी बहस हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनके फैसले को तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बताया। 



डोनाल्ड ट्रंप और वलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई यह तीखी नोकझोक दुनिया भर के मीडिया के सामने हुई। इस दौरान अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे और उन्होंने भी यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाए। दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई तीखी बहस ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच ऐसी बहस एक दुर्लभ दश्य है।

व्हाइट हाउस में हुई इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे और मार-ए-लागो आवास चले गए, तो वहीं जेलेंस्की ब्रिटेन रवाना हो गए। इस बहस के बाद वलोदिमीर जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से जाने के लिए कह दिया गया और उनके लिए तैयार खाना रखा रह गया। अब ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

Zara Hatke: कछुए के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम हैं ये चार बातें, जानकर नहीं होगा भरोसा

एआई ने ट्रंप और जेलेंस्की के बीच कराई हाथपाई  

इस घटना को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी पीछे नहीं है। किसी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई तीखी बहस का एआई वीडियो बना दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस एआई वीडियो में ट्रंप और जेलेंस्की को हाथापाई करते हुए दिखाया गया है। दोनों नेताओं के साथ बैठे उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बीच बचाव करते दिख रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर @warintel4u नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 
 

Space News: स्पेस में कैसे पैंट पहनते हैं अंतरिक्ष यात्री? तरीका बिल्कुल अनोखा, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

जेलेंस्की क्यों गए थे अमेरिका?

जानकारों के मुताबिक, जेलेंस्की अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप को मनाने के मकसद से गए थे। जेलेंस्की ने एक अमेरिकी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा भी कि हम चाहते हैं कि ट्रंप मध्य में रहें। यह भी चाहते हैं कि वह हमारे पक्ष में रहें, लेकिन उन्होंने ट्रंप से माफी मांगने से मना कर दिया है। इसके साथ ही कहा कि मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिका के लोगों का भी सम्मान करता हूं। मैं नहीं सोचता कि मैंने कुछ गलत किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed