Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Dreams Communication: Two people communicated in their dreams, scientists claim experiment successful
{"_id":"670cf4ce06761c365307906d","slug":"dreams-communication-two-people-communicated-in-their-dreams-scientists-claim-experiment-successful-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:21 PM IST
सार
People Communicated In Their Dreams: अमेरिकी कंपनी की तरफ से नींद और सपने देखने के लिए एक तकनीक डिजाइन की है। यह तकनीक सपने देखने के समय दो लोगों के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
- फोटो : Youtube: REMspace
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
People Communicated In Their Dreams: हर इंसान सपना देखता है, जो पूरी तरह से सामान्य है। नींद में लोग कई तरह के सपने देखते हैं। सपने में कई लोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सपने में लोग एक दूसरे से बात करते हैं? जीहां यह सच है। अब एक कंपनी ने ऐसे तकनीक विकसित की है, जिसके जरिए दो लोग सपने में भी बात सकते हैं। इस तकनीक को अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी REMspace ने बनाई है।
अमेरिकी कंपनी की तरफ से नींद और सपने देखने के लिए एक तकनीक डिजाइन की गई है। यह तकनीक सपने देखने के समय दो लोगों के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर सकती है। इस प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों ने खास तौर पर डिजाइन किए गए उपकरण का इस्तेमाल किया है। इसमें एक सर्वर, एक डिवाइस, वाईफाई' और सेंसर लगा था। लेकिन कंपनी ने इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सटीक तकनीक के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह इंसेप्शन फिल्म में दिखाए एक सीन की तरह है।
2 of 5
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
- फोटो : Youtube: REMspace
कैसे किया गया शोध?
इस शोध में शामिल लोग अलग-अलग घरों में सो रहे थे। यह पता लगाने के लिए कि कब प्रतिभागी ल्यूसिड ड्रीम में प्रवेश करते हैं और बातचीत करते हैं। इनकी मस्तिष्क तरंगों को इस तकनीक की मदद से ट्रैक किया जाता था, जो बाद में सर्वर में डेटा भेजता था।
3 of 5
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
- फोटो : Youtube: REMspace
कंपनी ने कहा कि इस तकनीक को विकसित करने का मकसद मानसिक स्वास्थ्य में मदद करना और नए कौशल सिखाना है, लेकिन सिर्फ ल्यूसिड ड्रीम के दौरान ही यह घटना संभव है।
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
- फोटो : Youtube: REMspace
क्या होता है ल्यूसिड ड्रीम?
ल्यूसिड ड्रीम का मतलब यह है कि जब व्यक्ति को पता होता है कि वह सपना देख रहा है। इस दौरान इंसान अपने आपको कंट्रोल कर सकता है। आमतौर पर ऐसा बहुत गहरी नींद के दौरान होता है।
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
- फोटो : Youtube: REMspace
आरईएमस्पेस के सीईओ और संस्थापक माइकल रेडुगा ने बताया कि अभी तक सपनों में बात करना विज्ञान की कहानियों की तरह लगता था, लेकिन आने वाले समय में यह इतना आम हो जाएगा कि इंसान इस तकनीक के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस तकनीक से सपनों की दुनिया में बातचीत करने और लोगों के सोचने के तरीके को एक नया आकार मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।