{"_id":"61fbeb7fd0500138657328b7","slug":"earth-has-a-second-trojan-asteroid-will-share-its-orbit-for-next-4000-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trojan Asteroid: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजा पृथ्वी का 'दोस्त', जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Trojan Asteroid: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजा पृथ्वी का 'दोस्त', जानिए इसके बारे में सबकुछ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
अंतरिक्ष में मिला पृथ्वी का 'दोस्त'
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की कोशिश में सालों से लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के कई रहस्यों से पर्दा तो उठा दिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्य हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने धरती के एक दोस्त को खोजा है। अंतरिक्ष में सिर्फ पृथ्वी ही सूरज का चक्कर नहीं लगा रही है बल्कि धरती का दोस्त भी एक कक्षा में रहकर परिक्रमा कर रहा है। वैज्ञानिकों की तरफ से इसे अर्थ ट्रोजन एस्टेरॉयड नाम दिया गया है।
वैज्ञानिकों ने साल 2020 में सबसे पहले इस एस्टेरॉयड की खोज की थी। खगोलविदों ने सोचा था कि उन्होंने किसी अनोखे चीज की खोज की है, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने इसकी सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि यह एक अर्थ ट्रोजन एस्टेरॉयड है। उनका कहना है कि यह एस्टेरॉयड 4 हजार साल तक धरती की परिक्रमा करता रहेगा। तो आइए जानते हैं अर्थ ट्रोजन एस्टेरॉयड के बारे में सबकुछ...
2 of 3
अंतरिक्ष में मिला पृथ्वी का 'दोस्त'
- फोटो : iStock
यह दूसरा और सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है जो धरती के साथ सूरज का चक्कर लगा रहा है। छोटी आसमानी चट्टानों को ट्रोजन एस्टेरॉयड कहा जाता है। यह एक ग्रह के साथ परिक्रमा पथ पर चक्कर लगाते हैं। अभी तक वैज्ञानिकों ने सोलर सिस्टम और उसके बाहर ग्रहों के इन ट्रोजन एस्टेरॉयड को खोजा था। अब धरती के एक दोस्त को खोजा गया है। साल 2010 में भी एक ऑब्जेक्ट 2010 TK7 खोजा गया था। यह ऑब्जेक्ट भी धरती के साथ उसी रास्ते पर परिक्रमा कर रहा था।
3 of 3
अंतरिक्ष में मिला पृथ्वी का 'दोस्त'
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने नई रिसर्च में साल 2020 में मिले एस्टेरॉयड को 2020 XL5 नाम दिया है जिसे अर्थ ट्रोजन एस्टेरॉयड के नाम से बुलाया जा रहा है, लेकिन यह बहुत छोटा है और धरती की कक्षा में परिक्रमा कर रहा है। इस शोध को लिखने वाले टोनी संताना रोस का कहना है कि साल 2010 में मिला 2010 TK7 कोई दुर्लभ मामला नहीं है, क्योंकि अर्थ ट्रोजन के तौर पर 2020 XL5 खोज से इस पुष्टि हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।