Egypt Giza Pyramid: दुनिया में कई ऐसी जगहें, जिनके भीतर रहस्य छिपे हुए हैं। उन्ही जगहों में मिस्र भी शामिल है और वहां के पिरामिड। मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृति है 'द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा'। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यहां के पिरामिडों का इतिहास 4000 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन आज भी इन पिरामिडों से कई रहस्य जुड़े है। इनके बारे में किसी के पास भी सही जानकारी नहीं। बताया जाता है कि गीजा का महान पिरामिड 2560 ईसा पूर्व में बनवाया गया था।
Egypt Giza Pyramid: गीजा के पिरामिडों को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, पूरी दुनिया में मचा तहलका
Egypt Giza Pyramid: दावा किया जा रहा है कि पिरामिडों के नीचे एक बेहद अमह खोज की गई है। इस दावे में दुनियाभर में हंगामा मचा दिया है। इटली और स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने दावा है ति गीजा के पिरामिडों के नीचे 'एक विशाल भूमिगत शहर' है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के पीसा विश्वविद्यालय के कोराडो मालंगा और स्कॉटलैंड के स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय के फिलिपो बियोन्डी ने यह नया शोध किया है। उन्होंने अपने नए अध्ययन में यह हैरान करने वाला दावा किया है। इटली में इस सप्ताह हुई एक ब्रीफिंग के दौरान यह जारी किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी वैज्ञानिक पत्रिका में यह प्रकाशित नहीं हुआ है। साथ ही अभी स्वतंत्र विशेषज्ञों ने इसका विश्लेषण नहीं किया है, जो आवश्यक होगा।
पिरामिडों के नीचे खोजी गईं ऐसी संरचनाएं
इस नए अध्ययन के के मुताबिक, पिरामिड के नीचे आठ वर्टिकल बेलनाकार संरचनाएं 2,100 फीट से ज्यादा गहराई तक फैली है तथा 4,000 फीट गहराई पर अज्ञात संरचनाएं मिलने का भी दावा किया गया है। कई विशेषज्ञों ने पहले ही इस चौंकाने वाले दावे को खारिद कर दिया है।
यह एक ऐसे अध्ययन से खोज हुई है जिसमें संरचनाओं के नीचे जमीन में गहराई तक उच्च-रिजोल्यूशन वाली छवियां बनाने के लिए रडार पल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें किसी तरह की खुदाई की आवश्यकता नहीं होती है। ठीक ऐसे ही जैसे सोनार रडार का इस्तेमाल समुद्र की गहराई का मैप बनाने के लिए किया जाता है।
Experiment: क्या रूस में किया गया था ये खतरनाक प्रयोग? अपना मांस खाने लगे थे कैदी और फिर...
गीजा में हैं तीन पिरामिड
गीजा परिसर में तीन पिरामिड हैं, जिनके नाम खफरे, खुफु औक मेनकौर हैं। इनका निर्माण आज से करीब 4,500 साल पहले नील नदी के पश्चिमी तट पर किया गया था। हर पिरामिड को एक फराओ के नाम पर बनाया गया था। सबसे उत्तरी और सबसे पुराना खुफू के लिए बनाया गया था। जिसे ग्रेट पिरामिड के तौर पर जाता है और सबसे बड़ा है। खफरे के लिए मध्य पिरामिड को बनाया गया था, जिसका टीम ने अध्ययन किया था। मेनकौरे सबसे दक्षिणी तथा आखिरी पिरामिड है।
Viral Video: समुद्र में घुसे 5 तैराक, अचानक लहराते हुए सामने आया ऐसा जीव, फिर जो हुआ आगे...