{"_id":"5c9f5291bdec22145e481f62","slug":"eight-foot-long-crocodile-under-cot-in-malataj-village-gujarat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाट के नीचे चमकती आंखें देख कांप उठा किसान, सो रहा था ये विशालकाय जीव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खाट के नीचे चमकती आंखें देख कांप उठा किसान, सो रहा था ये विशालकाय जीव
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
crocodile
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात में हिंसक और जंगली प्राणियों का रिहायशी इलाको में घुस आने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ऐसी ही एक घटना मध्य गुजरात राज्य के आणंद जिले के मलातज गांव में सामने आई है। यहां उस वक्त एक किसान के पसीने छूट गए जब रात में उसने बिस्तर के नीचे दो चमकीली आंखें देखी।
2 of 7
- फोटो : Social Media
आणंद जिले के विध्यानगर सोजित्रा क्षेत्र के मलातज गांव के किसान बाबूभाई के उस समय होश उड़ गए जब रात को उन्होंने देखा कि उनकी खाट के नीचे विशालकाय मगरमच्छ मौजूद है। जब किसान ने लाइट जलाई तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसकी खाट के नीचे एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ शांति से पड़ा था।
3 of 7
- फोटो : Social Media
इस बारे में किसान बाबुभाई परमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह पशुओं को बाड़े में बांधकर घर में आए और खाट पर सो गए। तभी रात में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। बाबुभाई को किसी अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने खाट के नीचे दो चमकीली आंखें देखीं, यह देख वो काफी डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : Social Media
खाट के नीचे विशालकाय मगरमच्छ देख किसान बाबूभाई की सांसें थम गईं। हालांकि, घर में मौजूद कुत्ते के भौंकने के कारण उन्हें ये पता चल सका। बाबूभाई ने किसी तरह से अपने परिवारवालों को घर में मौजूद मगरमच्छ की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Social Media
घर में मगरमच्छ होने की खबर पाकर परिजन भी सकते में आ गए। 8 फुट लंबे मगरमच्छ को वहां से हटाने के लिए गांववालों को इकठ्ठा किया। आनन-फानन में वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मलातज गांव से 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब से आया था, जिसे पकड़कर वापस तालाब में छोड़ दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।