फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस रहस्यमयी मंदिर में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य

Wed, 14 May 2025 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 06:32 PM IST
सार

Ajab-Gajab: भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैं। पड़ोसी देश नेपाल में भी कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर हजारों भारतीय हर साल दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हीं मंदिरों में बेहद रहस्यमयी बुदानिकंथा मंदिर भी है। 

विज्ञापन
Enigmatic Budhanilkantha Temple Of Nepal Mystery Related To Raj Pariwar Curse
इस रहस्यमयी में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैं। पड़ोसी देश नेपाल में भी कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर हजारों भारतीय हर साल दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हीं मंदिरों में बेहद रहस्यमयी बुदानिकंथा मंदिर भी है। इस मंदिर में कोई भी आम नागरिक तो पूजा कर सकता है, लेकिन नेपाल राजपरिवार के लोग इस मंदिर में पूजा नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में...

बुदानिकंथा मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिवपुरी पहाड़ी के बीच स्थित यह भगवान विष्णु का मंदिर है। यह प्राचीन मंदिर अपनी सुंदरता और चमत्कार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि यह मंदिर राज परिवार के लिए शापित है। बुदानिकंथा मंदिर में राजपरिवार के लोग शाप के डर की वजह से दर्शन के लिए नहीं जाते हैं। 
 
Enigmatic Budhanilkantha Temple Of Nepal Mystery Related To Raj Pariwar Curse
इस रहस्यमयी में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य - फोटो : Adobe Stock

माना जाता है कि राज परिवार का कोई भी सदस्य इस मंदिर में भगवान विष्णु की स्थापित मूर्ति के दर्शन करता है, तो उसकी मौत हो जाएगी, क्योंकि राजपरिवार को ऐसा शाप मिला हुआ है। इसकी वजह से राज परिवार के लोग इस मंदिर में पूजा-पाठ नहीं करने जाते हैं। राजपरिवार के लिए मंदिर में भगवान विष्णु की एक वैसी ही दूसरी मूर्ति स्थापित की गई है जिसकी वे पूजा कर सकें।
 
Enigmatic Budhanilkantha Temple Of Nepal Mystery Related To Raj Pariwar Curse
इस रहस्यमयी में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य - फोटो : Adobe Stock

बुदानिकंथा मंदिर में भगवान विष्णु एक पानी के कुंड में 11 सापों के ऊपर सोती हुई मुद्रा में विराजमान हैं। भगवान विष्णु की काले रंग की यह मूर्ति नांगों की सर्पिलाकार कुंडली पर स्थित है। एक प्रचलित कथा के मुताबिक, एक किसान इस स्थान पर काम कर रहा था। इस दौरान किसान को यह मूर्ति मिली। 13 मीटर लंबे तालाब में स्थित भगवान विष्णु की मूर्ति पांच मीटर की है। नागों का सिर भगवान विष्णु के छत्र के रूप में स्थित है। 

Unique Village: 700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर, हैरान करने वाली है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Enigmatic Budhanilkantha Temple Of Nepal Mystery Related To Raj Pariwar Curse
इस रहस्यमयी में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य - फोटो : Adobe Stock

इस मंदिर में भगवान विष्णु के अलावा भगवान शंकर की भी मूर्ति स्थापित है। पौराणिक कथा के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान जब विष निकला था, तो भगवान शिव ने इस सृष्टि को बचाने के लिए विष को पी लिया था। इसके बाद भगवान शिव के गले में जलन होने लगी, तो उन्होंने इस जलन को नष्ट करने के लिए पहाड़ पर त्रिशूल से वार कर पानी निकाला और इसी पानी को पीकर उन्होंने अपनी प्यास बुझाई और गले की जलन को नष्ट किया। शिव जी के त्रिशूल की वार से निकला पानी एक झील का रूप ले लिया। अब उसी झील को कलयुग में गोसाईकुंड कहा जाता है।  

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर

विज्ञापन
Enigmatic Budhanilkantha Temple Of Nepal Mystery Related To Raj Pariwar Curse
इस रहस्यमयी में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य - फोटो : Adobe Stock

बुदानिकंथा मंदिर में स्थित तालाब के पानी का स्त्रोत यह कुंड है। इस मंदिर में हर साल अगस्त में शिव महोत्सव का आयोजन होता है। कहा जाता है कि इस दौरान इस झील के नीचे भगवान शिव की छवि दिखाई देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed