Flight Bomb Threat: उड़ते जहाज में महिला ने उतार दिए कपड़े, बोली- फ्लाइट में होगा ब्लास्ट, मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को काबू में करने वाले शख्स का नाम फिलिप ओ ब्रायन है जिनकी उम्र 35 साल है। विमान में उन्होंने क्रू मेंबर्स की महिला को पकड़ने में मदद की। जहाज में हंगामा करने वाली महिला की उम्र 30 साल है। उसने आरोप लगाया था कि जेट 2 के जहाज में बम है और बच्चों को कहा था कि मौत के लिए तैयार रहो।
महिला का दावा है कि उसके माता-पिता आतंकी संगठन ISIS सदस्य थे। महिला के बवाल मचाने के बाद जहाज को डायवर्ट कर पेरिस में उतारा गया जिसके बाद महिला को सुरक्षा अधिकारी पूछताछ के लिए पकड़कर ले गए। महिला को पकड़ने वाले फिलिप ओ ब्रायन की एक ड्रेनेज फर्म है और वह सुरक्षाकर्मी के तौर पर पहले काम करते थे।
इस जहाज में वह अपने परिवार के साथ थे जिनमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल थे। ओ ब्रायन ने बताया कि जहाज में सबकुछ सामान्य था। इसी दौरान एक महिला कपड़े उतार कर सीटों के बीच बनी जगह में आकर चिल्लाने लगी। महिला धार्मिक नारे लगाते हुए कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी।
उन्होंने बताया कि जहाज में यात्रा कर रहे यात्री डर गए थे और चिल्ला रहे थे। फ्लाइट कंपनी ने भी इस बात की पुष्टि की है। कंपनी ने इस हालात को संभालने के लिए अपने कर्मचारियों को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि यह मामला बीते 9 अगस्त का है। महिला ने बताया है कि अगर वह ऐसा नहीं करती, तो फ्लाइट में धमाका होता।