Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
fosse dionne spring water comes out here on earth scientists fail to find source know the mystery behind it
{"_id":"619a0ceeac9ada1e850d9b61","slug":"fosse-dionne-spring-water-comes-out-here-on-earth-scientists-fail-to-find-source-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
धरती रहस्यों से भरी हुई है जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों के बारे में पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्यों से पर्दा नहीं उठ सका है। आईए जानते हैं एक ऐसे ही अनसुलझे रहस्य के बारे में जो हजारों साल से बरकरार है।
फ्रांस के बरगंडी प्रदेश में एक रहस्यमयी जगह है जो आज भी अनसुलझा सवाल है। देश के टोनेरे नामक शहर में जमीन से हर सेंकेड 300 लीटर से अधिक पानी निकल रहा है। हजारों साल से लगातार निकल रहा पानी आज भी रहस्य है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने आज तक इसके स्त्रोत का पता नहीं लगा पाया है। इस निकलने वाले पानी के स्त्रोत की जानने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अब यह बड़ा सवाल है कि आखिरी धरती से लगातार निकल रहे इस पानी का स्त्रोत क्या है।
Trending Videos
2 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
लगातार निकलता है पानी
फ्रांस के शहर में टोनेरे में जमीन से निकलने वाले इस पानी को फॉसे डियोनी स्प्रिंग के नाम से लोग जानते हैं। फॉसे डियोनी स्प्रिंग से हर सेकेंड धरती से 300 लीटर पानी निकलता रहता है। बारिश की मौसम की बात करें, तो यहां से 3000 लीटर से अधिक पानी प्रति सेकेंड निकलता है। बरसात में आखिर अचानक इतना अधिक पानी कहां से आने लगता है? वैज्ञानिक आज तक इस रहस्य का भी नहीं पता लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
फ्रांस के लोग इस रहस्यमयी झरने को भगवान का चमत्कार मानते हैं। कहा जाता है कि रोमन लोग इस झरने का पानी पीते भी थे। 17वीं सदी के दौरान इस झरने में स्नान भी करते थे। इसके बाद 18वीं सदी में वैज्ञानिकों ने इस झरने के स्त्रोत के बारे में जानने की कोशिश की, तो पता चला कि इस झरने में तलहटी नहीं है।
4 of 4
यहां धरती से लगातार निकल रहा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
... तो कोई नहीं लौटा वापस
फॉसे डियोनी स्प्रिंग झरने का स्त्रोत खोजने की बहुत कोशिश की गई। बताया जाता है कि इस झरने के अंदर जो भी गया वह लौटकर नहीं आया। इस स्त्रोत को खोजने गए लोगों की इसमें डूबने से मौत हो गई। इसमें गए कई गोताखोरों की भी मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।