फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: हाथ देखने के बाद जब बाबा ने पप्पू से मांगे पैसे, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Fri, 24 Jul 2026 04:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा भी होता है।

विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp new jokes boy baba majedar chutkule pandit woman viral jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Today Funny Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक छोटा-सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर ऐसी मुस्कान ले आता है, जो आपके पूरे दिन का मूड बदल सकता है। इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



हाथ देखने के बाद बाबा ने पप्पू से पैसे मांगे
पप्पू- इतनी देर हाथ देखने के बाद भी आपको ये पता 
नहीं चला कि मैं पैसे देने वालों में से नहीं हूं......
Funny jokes in hindi whatsapp new jokes boy baba majedar chutkule pandit woman viral jokes
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से,
लीवर खराब हो जाता है, बंद कर दो प्लीज
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम
पति- मैंने पेपर वाले से बात कर ली,
कल से पेपर नहीं डालेगा
पत्नी बेहोश....


पत्नी- जाओ छत पर बैठो
पति- लेकिन छत पर तो बहुत तेज धूप है
पत्नी- जब एक बार बोला जाओ छत पर 
पति- लेकिन क्या है? छत पर?
पत्नी- कुछ नहीं घर में बैठे-बैठे तुम,
मुझसे ज्यादा गोरे हो गए हो, इसलिए.......
Funny jokes in hindi whatsapp new jokes boy baba majedar chutkule pandit woman viral jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को
रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी- बत्ती तो दिखी थी पर तू ना दिखा.....

Desi Chutkule: बॉस के परेशान करने पर रिंकी ने किया कुछ ऐसा, हो गई उसकी धुनाई, पढ़िए मजेदार चुटकुले

आज के मजेदार जोक्स: अपनी शादी को लेकर पिंकी ने पडिंत जी से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp new jokes boy baba majedar chutkule pandit woman viral jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- जब तुमको पता था कि लड़की कार चला रही है,
तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था
मरीज- डॉक्टर साहब, कौन सा रोड?
मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था......


गोलू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह,
मेरी समझ में नहीं आ रही है,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो
गोलू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा......
विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp new jokes boy baba majedar chutkule pandit woman viral jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
चिंटू- मम्मी कोई कहानी सुनो ना 
मां- बेटा मुझे तो कोई कहानी याद नहीं,
अभी तुम्हारे पापा घर आएंगे 
तब मैं पूछूंगी की इतने लेट कैसे हुए?
फिर तुम देखना वह कितनी कहानियां सुनाते हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed