सब्सक्राइब करें

बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड ने सिखाया सबक, 60 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 19 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
girlfriend breaks up with boyfriend in houston texas, Photo and video viral on Social Media
- फोटो : Twitter

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से जुड़ी आपने आजतक कई तरह की खबरें सुनी होंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर बेवफा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गर्लफ्रेंड ने अपने जन्मदिन पर बेवफा बॉयफ्रेंड को भारी बेइज्जती का तोहफा दिया है। 

Trending Videos
girlfriend breaks up with boyfriend in houston texas, Photo and video viral on Social Media
boyfriend and girlfriend Breakup - फोटो : Social Media

गर्लफ्रेंड ने अपने जन्मदिन की पार्टी में बाकायदा अपने बॉयफ्रेंड को बुलाया और उसे उसकी बेवफाई के लिए जमकर सबके सामने लताड़ा। उसके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग लड़की के इस कदम की खूब वाहवाही भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend breaks up with boyfriend in houston texas, Photo and video viral on Social Media
- फोटो : Twitter

दरअसल, पूरा मामला अमेरिका के टेक्सास का है। यहां रहने वाली 21 साल की टिआना परेरा ने अपने बॉयफ्रेंड सेंटोस के साथ कुछ ऐसा किया कि वह जिंदगी भर इसे नहीं भूल पाएगा। टिआना को सेंटोस की बेवफाई का पहले से ही पता चल गया था लेकिन उसने यह बात बॉयफ्रेंड को पता नहीं लगने दी। टिआना की जन्मदिन पार्टी में जो कुछ भी हुआ वह सेंटोस के लिए भी जोर का झटका था।

girlfriend breaks up with boyfriend in houston texas, Photo and video viral on Social Media
- फोटो : Social Media

वायरल वीडियो में टिआना अचानक से उठती है और भाषण शुरू कर देती है। उसने सबसे पहले मेहमानों को शुक्रिया बोला और उनका सम्मान किया। इसके बाद वह अचानक से ही अपने बॉयफ्रेंड की ओर पलटी और उसकी बेवफाई के कच्चे-चिठ्ठे खोलने लगी। वीडियो में दिख रहा है कि सेंटोस इससे एकदम चौंक गया क्योंकि वह नहीं जानता था कि टिआना उसका राज जान चुकी है।

विज्ञापन
girlfriend breaks up with boyfriend in houston texas, Photo and video viral on Social Media
- फोटो : Social Media

टिआना ने बताया कि किस तरह सेंटोस और भी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता है। उसने बताया कि जो वीडियो और मैसेज वह टिआना को भेजता है वह दूसरी लड़की के भी पास हैं, जिसे वह जान चुकी है। सेंटोस की पूरी बेइज्जती का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed