सब्सक्राइब करें

Giza Pyramid: क्या एलियंस ने बनाया था गीजा का पिरामिड? बड़ा रोचक है इसके पीछे का रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Giza pyramid who made this things some evidences shows that pyramid of giza was built by Aliens
गीजा के पिरामिड - फोटो : Istock

पृथ्वी पर ऐसी कई प्राचीन संरचनाएं मौजूद हैं, जो अपने भीतर ना जाने कितने राज को दफन किए हुए हैं। उन्हीं में से एक है गीजा का पिरामिड। इनका निर्माण आज से लगभग 4 हजार साल पहले हुआ था। इजिप्ट में स्थित ये पिरामिड कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए हैं। इन पिरामिडों का लंबे समय तक अध्ययन करने के बाद भी पुरातत्वविद इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं कि उस दौर में इसे बनाया कैसे गया था? प्राचीन समय में जब इंसानी सभ्यता अपने विकास और उत्थान के मार्ग को खोज रही थी। उस वक्त इतनी विशाल संरचना को खड़ा करना वाकई ताज्जुब करने वाली बात है। लगभग 4 हजार वर्ष पहले जब इंसान के पास उत्तम किस्म के औजार तक नहीं थे। उस दौर में इतने बड़े ढांचे को बनाना बात समझ के परे है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि गीजा का पिरामिड इंसानों ने नहीं बल्कि एलियंस ने बनाया था। हालांकि उनकी बातों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना। ये कोई नहीं जानता।

Trending Videos
Giza pyramid who made this things some evidences shows that pyramid of giza was built by Aliens
गीजा के पिरामिड - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि पिरामिड में लगे हर एक मोनोलिथ ब्रिक का वजन करीब 2 टन है। वहीं कुछ मोनोलिथ ब्रिक का वजन 50 टन तक है। प्राचीन मिस्र के लोगों को उस दौरान पहिये के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्होंने इन भारी भरकम पत्थरों को नील नदी की दूसरी तरफ से इस तरफ लाकर कैसे पिरामिड का निर्माण किया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Giza pyramid who made this things some evidences shows that pyramid of giza was built by Aliens
गीजा के पिरामिड - फोटो : Istock

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन गीजा के तीनों पिरामिड ओरायन बेल्ट के तीनों सितारों के साथ श्रेणीबद्ध तरीके से एलाइन्ड हैं। आज से लगभग 4 या 5 हजार साल पहले प्राचीन मिस्र के लोगों को अंतरिक्ष के विषय में कुछ भी पता नहीं था। ऐसे में उन्होंने पिरामिड को ओरायन बेल्ट के इन तीन सितारों के साथ मेल बनाकर कैसे निर्मित किया? ये आज तक एक रहस्य का विषय बना हुआ है। 

Giza pyramid who made this things some evidences shows that pyramid of giza was built by Aliens
गीजा के पिरामिड - फोटो : Pixabay

पिरामिड की दीवारों पर कई हीरोग्लिफ मिले हैं, जिनमें हैलिकॉप्टर, अंतरिक्षयान जैसे आधुनिक चीजें अंकित हैं। यही नहीं इनमें सबमरीन और स्पेसशिप जैसे आधुनिक वाहन भी देखे जा सकते हैं। इसी वजह से कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि प्राचीन मिस्र के लोगों का परग्रही जीवन के साथ संबंध था। 

विज्ञापन
Giza pyramid who made this things some evidences shows that pyramid of giza was built by Aliens
गीजा के पिरामिड - फोटो : Istock

पिरामिड के अंडरग्राउंड की दीवारों पर एक चित्र अंकित है, जिसमें ये स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्ति बल्ब जैसे आकार की किसी चीज को उठा रखे हैं। बल्ब का आविष्कार पिछली सदी में एडीसन ने किया था। क्या प्राचीन मिस्र के लोगों को बल्ब के विषय में जानकारी थी? इस राज से भी पर्दा नहीं उठ पाया है। ऐसे ना जाने कितने रहस्य गीजा के पिरामिड के भीतर दफन हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि प्राचीन मिस्र के लोगों का संपर्क परग्रही जीवन के साथ था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये आज भी कोई नहीं जानता।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed