फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बकरी और बंदर के बच्चे का वीडियो वायरल, अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, आप भी देखें ऐसा क्या है इसमें

Tue, 28 Sep 2021 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Sep 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
goat lets baby monkey cling to itself as they enjoy wild berries video goes viral on social media
बकरी और बंदर के बच्चे का वीडियो वायरल - फोटो : @wapplehouse ट्विटर

सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिल जीत लेते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। तो वहीं कुछ वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा। 



इंटरनेट पर जानवरों की मस्ती के कई वीडियोज आपने देखें होंगे, लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर उनकी दोस्ती के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक बंदर और एक बकरी का शहतूत खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा। 

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति जंगल में है और हाथ में शहतूत लेकर बकरी को बुला रहा है। इस आदमी की आवाजा सुनकर जंगल की ओर से बकरी दौड़ते हुए उसके पास आती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक बंदर का बच्चा बकरी के गले से चिपककर लटका हुआ है। 

goat lets baby monkey cling to itself as they enjoy wild berries video goes viral on social media
बकरी और बंदर के बच्चे का वीडियो वायरल - फोटो : @wapplehouse ट्विटर


बकरी और बंदर व्यक्ति के करीब आते हैं और देखते हैं उसने अपने हाथों में शहतूत ले रखा है। शख्स से घुली-मिली बकरी उसके हाथों से शहतूत लेकर खाने लगती है, लेकिन बदर थोड़ा कंफ्यूज दिख रहा है। थोड़ी देर बाद बंदर भी एक शहतूत लेता है और खाने लगता है। इस वीडियो को Kristi Yamaguccimane (@wapplehouse) नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। 
 

goat lets baby monkey cling to itself as they enjoy wild berries video goes viral on social media
बकरी और बंदर के बच्चे का वीडियो वायरल - फोटो : @wapplehouse ट्विटर

एक शहतूत लेने के बाद बंदर का कुछ और शहतूत लेने का मन होता है। इसके लिए पहले उसे एक आरामदायक स्थिति की जरूरत होती, तो वह बकरी की पीठ पर चढ़कर बैठ जाता है। इसके बाद वह आराम से शहतूत खाता है। दो छोटे जानवरों के बीच अविश्वसनीय प्यार को दिखाने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है। एक लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed