फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guantanamo Bay: यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल, खूंखार कैदियों पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

Sat, 25 May 2024 11:14 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
Guantanamo Bay: worlds most expensive prison guantanamo bay detention camp cuba
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल - फोटो : Istock

Guantanamo Bay: दुनियाभर में अपराधियों को जेल में रखा जाता है। जेल का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। आमतौर पर मन में सवाल आते हैं कि वहां की सुरक्षा, कैदियों के खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था कैसे होगी? कई बार जेल की ऐसी खबरें आती हैं, जो बेहद डराने वाली होती हैं। जेल में एक सामान्य अपराधी से लेकर बेहद खतरनाक अपराधियों तक को रखा जाता है। 



दुनिया में कैदियों को रखने के लिए कई बेहद खास तरह की जेलें बनाई गई हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और महंगी भी हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी ही जेल के बारे में बताएंगे। इस जेल में खूंखार आंतकियों को रखा जाता है। यहां पर एक कैदी पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। बताया जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल है। आइए जानते हैं इस जेल के बारे में...

 

Guantanamo Bay: worlds most expensive prison guantanamo bay detention camp cuba
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल - फोटो : Istock

इस जेल का नाम ग्वांतनामो बे है, जो क्यूबा में ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है। इस जेल को दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल कहा जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में बंद हर एक कैदी पर सालाना 13 मिलियन डॉलर (करीब एक अरब) खर्च होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यहां पर 30 कैदी हैं। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ एक कैदी पर 45 सैनिक तैनात हैं। 
 

Viral News: 'मुझसे 41 हजार ले लो और नौकरी दे दो...', युवक ने सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक को दिया अनोखा ऑफर

Guantanamo Bay: worlds most expensive prison guantanamo bay detention camp cuba
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल - फोटो : Istock

इस जेल को लेकर दुनिया भर में अमेरिका की आलोचना होती है। अमरेकि के पूर्व राष्टपति बराक ओबाम ने इसे बंद करने की बात कही थी। साल 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका में आतंकी हमले के बाद इस जेल को शुरू किया गया था। 

Nasa Alien Signal: अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? नासा के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Guantanamo Bay: worlds most expensive prison guantanamo bay detention camp cuba
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से ज्यादा सालों में यहां पर कुल 780 कैदियों को रखा गया। फिलहाल यहां पर सिर्फ 30 कैदी हैं। यह कई वजहों से अक्सर चर्चा में रहती है। इनमें यहां पर होने वाला खर्च भी शामिल है। जेल के अंदर और बाहर सख्त सुरक्षा है, जिसकी वजह से इसकी पूरी तस्वीर दुनिया के सामने नहीं आ पाई है। यहां से छूटे कैदियों के बयानों से पता चलता है कि यह जेल कितनी खतरनाक है। 



 

विज्ञापन
Guantanamo Bay: worlds most expensive prison guantanamo bay detention camp cuba
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल - फोटो : Istock

ग्वांतानामो जेल में बंद कैदी बेहद खुंखार आतंकवादी हैं। यहां पर हर काम के लिए एक अलग कर्मचारी रखा गया है। जेल में 3 इमारतें हैं, जिनमें 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इसके अलावा यहां पर तीन क्लिनिक भी हैं। क्यूबा में स्थित यह जेल पहले अमेरिकी नौसना का बेस था, लेकिन साल 2002 में इसे एक हाईटेक जेल में बदल दिया गया। यहां पर खूंखार आतंकवादियों को रखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed