फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की वो महंगी सब्जी, जो बिकती है 30 हजार रुपये किलो, विदेशों में है अच्छी डिमांड

Thu, 11 Feb 2021 08:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 11 Feb 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
gucchi most expensive vegetable of India, which sells for 30 thousand rupees kg
गुच्छी - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर जहां 100-200 रुपये किलो मिलने वाली सब्जी महंगी लगने लगती है, वहीं जरा सोचिए कि अगर कोई सब्जी हजारों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? जी हां, भारत में ही एक ऐसी सब्जी है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसी महंगी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है।



gucchi most expensive vegetable of India, which sells for 30 thousand rupees kg
गुच्छी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस सब्जी का नाम है गुच्छी, जो हिमालय पर मिलने वाली जंगली मशरूम की प्रजाति है। बाजार में इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये किलो है। गुच्छी भारत में मिलने वाली दुर्लभ सब्जी है, जिसकी विदेशों में अच्छी डिमांड है। इस सब्जी के दाम को देखकर लोग मजाक के तौर पर कहते हैं कि अगर गुच्छी की सब्जी खानी है, तो बैंक से लोन लेना पड़ेगा।

gucchi most expensive vegetable of India, which sells for 30 thousand rupees kg
गुच्छी - फोटो : सोशल मीडिया

गुच्छी में पाए जाने वाले औषधीय गुण दिल की बीमारियों को दूर करते हैं। इसके अलावा ये सब्जी शरीर को कई अन्य प्रकार का पोषण देती है। गुच्छी एक तरह से मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है। यह सब्जी फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है, जिसे बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल इसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gucchi most expensive vegetable of India, which sells for 30 thousand rupees kg
गुच्छी - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका, फ्रांस, यूरोप, स्विट्जरलैंड और इटली में गुच्छी की सब्जी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इस जंगली सब्जी को इकट्ठा करने के लिए जान जोखिम में डालकर पहाड़ पर बहुत ऊपर जाना पड़ता है। इस सब्जी को बारिश के दौरान जमा कर सुखाया जाता है, जिसके बाद इसे उपयोग में लाया जाता है।

विज्ञापन
gucchi most expensive vegetable of India, which sells for 30 thousand rupees kg
गुच्छी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ों पर भी गुच्छी की सब्जी उग जाती है। पाकिस्तान के लोग भी इसे सुखाकर विदेशों में बेचते हैं। इस सब्जी को लेकर कई कहानियां भी सुनाई जाती है। कहा जाता है कि जब पहाड़ों पर तूफान आता है और उसी समय बिजली गिरती है तो गुच्छी की फसल पैदा होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed