{"_id":"5d776d598ebc3e01656e7e9f","slug":"gujarat-man-sticks-driving-license-and-rc-on-helmet-to-avoid-getting-challaned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक ने चालान से बचने का निकाला नायाब तरीका, देख कर पुलिस वाले भी रह गए दंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
युवक ने चालान से बचने का निकाला नायाब तरीका, देख कर पुलिस वाले भी रह गए दंग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवक ने चालान से बचने का निकाला नायाब तरीका
- फोटो : Twitter
Link Copied
नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से जिस तरह से भारी-भरकम चालान कटने का सिलसिला शुरू हुआ है, वो अब तक थमा नहीं है। कुछ लोगों को तो बाइक से ज्यादा कीमत के चालान ही भरने पड़े हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इससे बचने का तरीका भी ढूंढ निकाला है। गुजरात के एक युवक ने चालान से बचने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे देख कर पुलिस वाले भी दंग रह जाते हैं।
Trending Videos
2 of 5
हेलमेट पर चिपकाए गाड़ी के सारे कागजात
- फोटो : Twitter
दरअसल, वडोदरा के रहने वाले राम शाह ने बाइक की आरसी से लेकर इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और ड्राइविंग लाइसेंस तक अपनी हेलमेट पर चिपका लिए हैं, ताकि वो चालान से बच सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही वो ट्रैफिक पुलिस के नजदीक जाते हैं, तो पुलिसकर्मी उनसे बिना कोई सवाल-जवाब किए उन्हें आगे बढ़ने को बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
राम शाह का ये नायाब तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि इस तरीके से उन्हें कभी भी सड़क पर कोई परेशानी नहीं होती और उन्हें कभी कोई जुर्माना नहीं देना पड़ता।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बता दें कि एक सितंबर, 2019 से नया मोटर वाहन संशोधन एक्ट लागू हुआ है, जिसके तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान है जबकि बिना हेलमेट पकड़े जाने पर तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द किए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
इसके अलावा बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर पांच हजार रुपये, ओवरस्पीडिंग पर 1000-2000 रुपये, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने पर 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं बिना सीटबेल्ट ड्राइविंग करने पर 1000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।