सब्सक्राइब करें

भूखों को अन्न दे रहे क्रिकेटर इरफान पठान, भावुक होकर कही दिल छूने वाली बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 10 Sep 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan donates food to needy says giving is a way of life
इरफान पठान अपने परिवार के साथ भूखों को अन्न बांटते हुृए - फोटो : social Media
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान इन दिनों लोगों की सेवा में व्यस्त हैं। इरफान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैै। जिसमें वह लोगों को समान बांटते नजर आ रहे हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पठान भाइयों ने पहले भी कई नेक काम किए हैं, मगर इस बार इरफान अपने वालिद और घर वालों के साथ जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं। 
Trending Videos
Irfan Pathan donates food to needy says giving is a way of life
इरफान पठान - फोटो : social Media

भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने इस मौके की तस्वीर ट्विटर शेयर कर लिखा कि, देना जीवन का एक तरीका है, ये लफ्ज मुझे अपने वालिद से विरासत में मिली है। अब्बा 14 घंटे काम कर के महीने में 3500 रूपये कमाते थे मगर फिर भी इस छोटे से रकम में वो दूसरों की मदद जरूर करते थे। ये काम पहले भी होता था, अब भी होता है। धन्य हूं उन्हें पा कर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan Pathan donates food to needy says giving is a way of life
इरफान पठान - फोटो : social Media

उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब रंग जमा रही है और लोगों को पसंद भी आ रही है। इरफान फिलहाल जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के साथ खिलाड़ी-सह-कोच के रूप में सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में जब कर्फ्यू लगा था, तब वह खिलाड़ियों को उनके घर तक छोड़ने गए थे। सभी को घर पहुंचाने के बाद ही वह अपने घर के लिए रवाना हुए थे।

Irfan Pathan donates food to needy says giving is a way of life
इरफान पठान - फोटो : social Media

इरफान ने साल 2004 में वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 120 वनडे मैचों में 173 विकेट हासिल किए और टेस्ट क्रिकेट में इरफान के हिस्से 29 मैच हैं जिसमे उन्होंने 100 विकेट अपने नाम किया है। इरफान ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।  अपने अंतराष्ट्रीय करियर के शुरुआत में ही इरफान को साल 2004 में आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed