फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे डरावना जंगल, जहां रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं लोग

Fri, 03 Jan 2020 07:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Haunted Forest The Bermuda Triangle of Romania Mysterious Forest
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से लोग कतराते हैं। ऐसी ही एक जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में भी है, जहां ऐसी-ऐसी रहस्यमय घटनाएं घटती हैं कि लोग वहां जाने से भी डरते हैं। आइए जानते हैं इस जगह पर घटी उन रहस्यमय घटनाओं के बारे में...

Hoia Baciu Transylvania Haunted Forest The Bermuda Triangle of Romania Mysterious Forest
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media

ये है होया बस्यू, जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां घटने वाली रहस्यमय घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहते हैं। 

Hoia Baciu Transylvania Haunted Forest The Bermuda Triangle of Romania Mysterious Forest
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media

इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमय तरीके से गायब भी हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Haunted Forest The Bermuda Triangle of Romania Mysterious Forest
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media

यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। 

विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Haunted Forest The Bermuda Triangle of Romania Mysterious Forest
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media

होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब जगी थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed