{"_id":"617546d2387e22716e48ef51","slug":"horror-story-this-woman-knows-ghosts-since-the-age-of-4-a-magical-world-has-been-created","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: 4 साल की उम्र से भूतों को जानती है ये महिला, बना रखी है एक तिलिस्मी दुनिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: 4 साल की उम्र से भूतों को जानती है ये महिला, बना रखी है एक तिलिस्मी दुनिया
भूत-प्रेत, आत्माओं के बारे में आपने बहुत से किस्से सुन रखे होंगे। इतना ही नहीं भूत-प्रेत और आत्माओं पर बनी फिल्में भी देखने में बेहद रोमांचक और दिलचस्प लगती हैं, लेकिन क्या हो जब ये किस्से सिर्फ किस्से ना रहकर एक हकीकत की तरह आपके सामने आएं, या फिर कोई आपसे ये कहे कि उसकी भूतों से अच्छी खासी जान-पहचान है और भूत उसके दोस्त हैं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? या तो आप उस इंसान को पागल समझेंगे या फिर डरकर वहां से निकल लेंगे। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला ने सच में दावा किया है कि भूत उसके दोस्त हैं। 53 साल की ये महिला जादू-टोने में माहिर है और उसका कहना है कि जब वो 4 साल की थी तब से भूतों को जानती है।
महिला का नाम शैली मायेस है और हॉर्न कैसल में जादू-टोने की एक दुकान चलाती हैं। महिला ने यहां एक कबीला सा बसा रखा है, जहां उसके जैसी कई और भी जादूगरनियां आती हैं। सबसे डरावनी बात ये है कि ये सभी महिलाएं मिलकर तरह-तरह जादू-टोने और भूत-प्रेतों की बातें करती हैं।
2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बहुत छोटी उम्र से ही सीखा जादू
महिला ने दावा किया है कि उसने 8-9 साल की उम्र में लोगों की हथेलियां पढ़ने की विद्या हासिल कर ली थी। शैली मायेस के मुताबिक वो पहली बार आत्मा से 4 साल की उम्र में मिली और डर गई थी। महिला का कहना है कि उसके घर में एक बड़ा बगीचा था और जब वो वहां से अपने जूते नीचे फेंकती थी, तो जूते वापस आ जाते थे, जबकि वहां कोई रहता नहीं था।
3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चलाती है जादू-टोने की दुकान
महिला ने अपनी एक गिफ्ट शॉप खोली हुई है, जहां क्रिस्टल, हर्ब्स और ज्वैलरी मिलती हैं। इस दुकान में मायेस के अलावा कुछ और महिलाएं भी रहती हैं, जो मिलकर लोगों को उनके भविष्य के बारे में बताती हैं। इसके अलावा इस दुकान में एक वेदी भी है, जहां बैठकर मायेस जादूगरनियों की तरह लोगों को उनके भविष्य के बारे में बताती है और उनकी इच्छाएं पूरी करने के तरीके सुझाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।