सब्सक्राइब करें

10 हजार साल पुरानी वो गुफाएं, जहां आज भी रहते हैं लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Incredible Iranian Rocky Village Meymand Where people still live
मेमंद गांव, ईरान - फोटो : Social media

ईरान पहाड़ और पठारों वाला कुदरती खूबसूरती से लबरेज मुल्क है। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा मैदानी इलाकों में रहता है, लेकिन यहां की कुछ आबादी गुफाओं में भी रहती है। चलिए आज आपको ईरान में गुफाओं वाले एक गांव में ले चलते हैं। 

Trending Videos
Incredible Iranian Rocky Village Meymand Where people still live
मेमंद गांव, ईरान - फोटो : Social media

ईरान की पुरानी बस्तियों वाला एक गांव है, मेमंद। ये ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 900 किलोमीटर दूर बसा है। इस गांव की आबादी खानाबदोशों की है। यहां के बाशिंदे पहाड़ी गुफाओं में रहते हैं। इन गुफाओं को मुलायम पत्थरों को काटकर, तराश कर बनाया गया है। इन गुफाओं में जिस तरह की नक्काशी हुई है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये गुफाएं करीब दस हजार साल पुरानी हैं। यूनेस्को ने इस इलाके को विश्व विरासत घोषित किया है। कहा जाता है कि मेमंद की गुफाएं करीब दो हजार साल से आबाद हैं। मध्य ईरान के ज्यादातर पहाड़ सूखे हैं। इसीलिए यहां गर्मी और सर्दी दोनों ही जबरदस्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Incredible Iranian Rocky Village Meymand Where people still live
मेमंद गांव, ईरान - फोटो : Social media

मौसम के मुताबिक यहां के लोग इन गुफाओं में जाकर रहने लगते हैं। तेज गर्मी और पतझड़ के मौसम में लोग भूसे का छप्पर डाल कर पहाड़ों पर रहते हैं। ये छप्पर इन्हें तपती धूप में साया देते हैं, जबकि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में ये लोग इन गुफाओं में चले जाते हैं और पूरी सर्दी यहीं रहते हैं।  

Incredible Iranian Rocky Village Meymand Where people still live
मेमंद गांव, ईरान - फोटो : Social media

जानकारों का कहना है कि अब से करीब दस हजार साल पहले पहाड़ों को काटकर 400 गुफाएं बनाई गई थीं, जिनमें से सिर्फ 90 ही बची हैं। गुफाओं में बने इन घरों में करीब सात कमरे होते हैं। इनकी लंबाई दो मीटर और चौड़ाई 20 वर्ग मीटर होती है। हालांकि घर की ये पैमाइश गुफा के आकार पर निर्भर करती है। कहीं कमरे कम चौड़े और कम ऊंचाई वाले भी हो सकते हैं। हो सकता है गुफाओं का नाम सुनकर आपके जहन में ख्याल आ रहा हो कि ये घर आदिकाल जैसे होंगे, ऐसा नहीं है। यहां रहने वालों ने इन गुफाओं को पूरी तरह बदल डाला है। आज यहां हर सुख-सुविधा आपको मिलेगी। 

विज्ञापन
Incredible Iranian Rocky Village Meymand Where people still live
मेमंद गांव, ईरान - फोटो : Social media

जिसका जैसा रहन-सहन स्तर होता है वो उसी हिसाब से इन घरों को भी रखता है। इन गुफाओं में बिजली की भरपूर सप्लाई है। इसकी बदौलत यहां फ्रिज, टीवी वगैरह का खूब इस्तेमाल होता है। पानी के लिए भी लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता, क्योंकि पीने का पानी यहां भरपूर मात्रा में मौजूद है। अलबत्ता हवा का गुजर इन घरों में बिल्कुल नहीं होता। खाना बनाने पर घर काला ना हो इसके लिए बावर्चीखाने में काली फिल्म लगा दी जाती है। इससे धुआं जमने पर आसानी से साफ किया जा सकता है। इसकी वजह से कमरा भी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता। मेमंद गांव के लोग ज्यादातर पारसी मजहब के मानने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed