{"_id":"5e036e828ebc3e87c67ec6be","slug":"tvs-ntorq-125-race-edition-launched-in-nepal-tvs-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS मोटर ने नेपाल में लॉन्च किया NTORQ 125 Race Edition, जानें इसके फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
TVS मोटर ने नेपाल में लॉन्च किया NTORQ 125 Race Edition, जानें इसके फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
TVS Ntorq 125 race edition
- फोटो : Social
चेन्नई की TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने TVS NTORQ 125 Race Edition (एनटीओआरक्यू 125 स्कूटर रेस संस्करण) नेपाल में लॉन्च किया है। टीवीएस मोटर कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कारोबार आर दिलीप ने बयान में कहा कि NTORQ 125 Race Edition के डिजाइन में कई तरह की खासियतें हैं। इसमें एलईडी डीआरएल और हेडलैंप जैसी विशेषताएं शामिल हैं। दिलीप ने कहा कि नेपाल के युवाओं में इस स्कूटर को लेकर काफी आकर्षण दिख रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस लोकप्रिय दोपहिया वाहन में और क्या-क्या विशेषताएं हैं।
Trending Videos
TVS NTORQ 125 Race Edition
- फोटो : Social
TVS Motor ने सितंबर, 2018 में टीवीएस एनटीओआरक्यू 125 को पेश किया था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया। जिसके करीब साल भर बाद कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय स्टाइलिश स्कूटर Ntorq 125 का रेस एडिशन लॉन्च किया। कंपनी ने Ntorq 125 रेस एडिशन इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इसमें 124.79 सीसी का इंजन, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रॉक, 3-वाल्व, एयर-कूल्ड, SOHC इंजन लगा है। जोकि 7,500 rpm पर 9.25 bhp और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया है साथ ही यह एक स्पेशल रेस-इंस्पायर्ड यूजर इंटरफेस के साथ भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS NTORQ 125 Race Edition
- फोटो : Social
Ntorq 125 रेस एडिशन में कंपनी ने यूनीक कलर स्कीम को शामिल किया है। नए रेस एडिशन में नई LED हेडलाइट के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) को शामिल किया है। इसके अलावा इस स्कूटर की बॉडी रेड, ब्लैक और सिल्वर कलर में हैं। जबकि इसके फ्रंट ऐप्रन और साइड पैनल पर चेकर-स्टाइल डेकल्स हैं। इसके साथ ही Ntorq 125 रेस एडिशन में हजार्ड लाइट के साथ नए बॉडी ग्राफिक्स हैं। रेस एडिशन में आठ कलर ऑप्शन में मिलते हैं जिसमें 3 मैटेलिक और 5 मैट फिनिश में हैं।
TVS
- फोटो : Social
Ntorq 125 रेस एडिशन स्कूटर में CVTi-REVV से 125cc का सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, 3वाल्व इंजन लगा है जो 9.4 PS @7500 rpm पर और 10.5 Nm@5500 rpm पर देता है। Ntorq 125 में परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी दोनों का बढ़िया तालमेल देखने को मिलता है। इसकी परफॉरमेंस काफी बढ़िया है इस राइड करते समय बाइक जैसा अनुभव मिलता है। इसमें लगे चौड़े टायर्स बेहतर ग्रिप देते हैं। टीवीएस का यह स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। इस फीचर से आप एक ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
TVS
- फोटो : Social
125cc सेगमेंट के अन्य स्कूटर्स की तुलना में TVS Ntorq 125 सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्कूटर है। Ntorq 125 रेस एडिशन की कीमत 62,995 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। स्टैंडर्ड एनटॉर्क 125 के डिस्क ब्रेक वर्जन से ये करीब 3,000 रुपये ज्यादा महंगा है। इसमें matte black, metallic black और metallic red कलर के ऑप्शन मिलेंगे।