Human Calculator: हमारे देश में कई ऐसी शख्सियत रही है, जिन्होंने अपने असाधारण कौशल के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं ने भी दुनिया में खूब नाम कमाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से जानी जाती हैं। इतना ही नहीं इस मशहूर मलिला के ऊपर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। भारत की पहली प्रसिद्ध महिला गणितज्ञ को बेहतरीन मैथ्स स्किल्स की वजह से 'ह्यूमन कंप्यूटर' नाम दे दिया गया था। महान गणितज्ञ शकुंतला देवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया था। भले ही आज शकुंतला देवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें वह कठिन से कठिन सवालों का चुटकियों में जवाब देती नजर आती हैं।
Human Calculator: भारत की वह जीनियस महिला, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से थी मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरान करने वाली बात ये है कि बचपन में उन्हें कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही यह वीडियो दरअसल, साल 1982 का है, जब उन्होंने पल भर में दो जटिल संख्याओं को गुणा करके पूरी दुनिया को हैरान कर डाला। इस वीडियो में शकुंतला देवी ने 13 अंकों की दो संख्याओं को मात्र 28 सेकेंड में गुणा कर डाला था। इसके बाद ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।
A post shared by History Photographed (@historyphotographed)
इस वीडियो को फिल्हाल इंस्टाग्राम पर historyphotographed अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे 15 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही 93 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।