{"_id":"664b11d592eeec98ba0f3962","slug":"lok-sabha-polls-voting-fifth-phase-politicians-election-photos-news-in-hindi-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: लखनऊ में राजनाथ, तो मुंबई में उद्धव ने परिवार के साथ डाला वोट; आरबीआई गवर्नर ने लोगों से की खास अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PHOTOS: लखनऊ में राजनाथ, तो मुंबई में उद्धव ने परिवार के साथ डाला वोट; आरबीआई गवर्नर ने लोगों से की खास अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 20 May 2024 03:49 PM IST
सार
PHOTOS: लखनऊ में राजनाथ, तो मुंबई में उद्धव ने परिवार के साथ डाला वोट; आरबीआई गवर्नर ने लोगों से की खास अपील
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 48 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री, विपक्षी नेता समेत कई बड़े चेहरों ने मतदान किया।
Trending Videos
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने डाला वोट
2 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। वह अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया मतदान
3 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सीएम शिंदे ने कहा कि वोट देने का अधिकार एक बहुत ही मूल्यवान अधिकार है। उन्होंने कहा, "आपका एक वोट देश का विकास करेगा और देश को महाशक्ति बनने में मदद करेगा।"
पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी ने भी डाला वोट
4 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद स्मृति ईरानी ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "यह देश के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।"
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने डाला वोट
5 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
शिवसेना(यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पुणे के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रश्मी और बेटे आदित्य भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।