सब्सक्राइब करें

IPL 2024: आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर और हैदराबाद ने मचाया तहलका, हेड और नरेन के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 May 2024 11:33 AM IST
सार

पहले क्वालिफायर में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों की बल्लेबाजी उनका मजबूत पक्ष रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024 : KKR and SRH faced each other in qualifier-1 both team opening batting analysis before crucial match
केकआर बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 सीजन का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है और अब चार टीमें प्लेऑफ में अपना जलवा बिखेरेंगी। पहले क्वालिफायर में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों की बल्लेबाजी उनका मजबूत पक्ष रहा है। वैसे तो अंक तालिका में शीर्ष-दो पर रहने के कारण दोनों ही टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे, लेकिन केकेआर और हैदराबाद की कोशिश क्वालिफायर-1 से ही सीधे खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने की होगी। 
Trending Videos
IPL 2024 : KKR and SRH faced each other in qualifier-1 both team opening batting analysis before crucial match
केकेआर बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL
आईपीएल में शीर्ष तीन स्कोर हैदराबाद-केकेआर के नाम
हैदराबाद ने इस सीजन दो बार आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहले उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के 2013 में बनाए पांच विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके कुछ दिन बाद ही हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। वहीं, केकेआर की टीम भी पीछे नहीं रही और उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 272 रन का स्कोर बनाया जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दोनों टीमें जब क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी तो दर्शकों को एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 : KKR and SRH faced each other in qualifier-1 both team opening batting analysis before crucial match
सुनील नरेन - फोटो : IPL
नरेन केकेआर को दिला रहे मजबूत शुरुआत
केकेआर के लिए सुनील नरेन बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। नरेन इस सीजन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 461 रन बनाए हैं। वहीं, गेंद से भी नरेन का प्रदर्शन दमदार रहा है। केकेआर के लिए हालांकि फिल सॉल्ट का उपलब्ध ना होना झटका है क्योंकि नरेन और सॉल्ट की जोड़ी इस सीजन काफी सफल रही थी। यह दोनों बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिला रहे थे और महत्वपूर्ण मैच से पहले ही सॉल्ट स्वदेश लौट गए। 
IPL 2024 : KKR and SRH faced each other in qualifier-1 both team opening batting analysis before crucial match
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
अभिषेक-हेड की जोड़ी है खतरनाक
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इस सीजन बल्ले से ऐसा धमाका मचाया है जिसने हर टीम के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया है। हेड और अभिषेक की जोड़ी पावरप्ले में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाती है। हेड भले ही टीम के अंतिम ग्रुप मुकाबले में खाता खोले बिना आउट हुए, लेकिन उनका बल्ला इस सीजन जमकर आग उगल रहा है। अभिषेक और हेड दोनों ने ही इस सीजन 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। हेड अब तक 533 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। दूसरी ओर, अभिषेक भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जिन्होंने इस सीजन 467 रन बना लिए हैं। इतना ही नहीं अभिषेक आईपीएल के मौजूदा सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। अभिषेक ने कुल 41 छक्के लगाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed