सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 3 फीट और 4 इंच लंबे शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गए दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 24 Nov 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
indian bodybuilder Pratik Vitthal Mohite named worlds shortest bodybuilder in guinness world records
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर - फोटो : Instagram- @pratikmohite_official

छोटी हाइट अक्सर आपके लिए समस्या खड़ी कर देती है। कम लंबाई वाले लोगों को समाज में हीन भावना से देखा जाता है। लोग छोटी हाइट वाले महिला या पुरुष का मजाक भी बनाते हैं, जिसकी वजह से वे लोग शर्मिंदगी भी महसूस करने लगते हैं, लेकिन एक भारतीय बॉडीबिल्डर ने अपनी कम हाइट को अपना हथियार बनाकर सफलता की नई इबारत लिख दी। उन्होंने साबित कर दिया कि कद का छोटा या बड़ा होना इंसान के हौसले पर भारी नहीं पड़ सकता। 



इस बॉडीबिल्डर का नाम है प्रतीक विट्ठल मोहिते। 26 साल के प्रतीक विट्ठल को शरीर से कुदरत ने भले ही परफेक्ट न बनाया हो, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाया और बन गए दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर। सिर्फ इतना ही नहीं प्रतीक विट्ठल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज हो गया है।आइये जानते हैं इस बॉडीबिल्डर हाइट और उनकी सफलता के बारे में। साथ ही ये भी जानते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने ये मुकाम हासिल किया... 

Trending Videos
indian bodybuilder Pratik Vitthal Mohite named worlds shortest bodybuilder in guinness world records
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर - फोटो : Instagram- @pratikmohite_official
कितनी है हाइट ?

प्रतीक विट्ठल मोहिते की हाइट महज 3 फुट और 4 इंच है। कभी इस छोटी हाइट की वजह से लोग उनका मजाक बनाते थे, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को मजबूती बनाया और दुनिया भर में मशहूर हो गए। प्रतीक ने मन में ठान लिया था कि वे कुछ करके दिखाएंगे और अपने मामा को देखकर वर्कआउट करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian bodybuilder Pratik Vitthal Mohite named worlds shortest bodybuilder in guinness world records
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर - फोटो : Twitter- @asianimage
चौथी बार में मिली सफलता 

प्रतीक ने एक दोस्त के कहने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपना नाम दिया था। उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए पहले भी 3 बार कोशिश की थी, लेकिन वे हर बार नकार दिए जाते थे। तीन बार रिजेक्ट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चौथी बार पूरी तैयारी के साथ अपना नाम भेजा। चौथी बार उनका नाम स्वीकार भी हुआ और उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया। 

indian bodybuilder Pratik Vitthal Mohite named worlds shortest bodybuilder in guinness world records
दुनिया का सबसे छोटा बॉडी बिल्डर - फोटो : Instagram- @pratikmohite_official

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक ने 16 साल की उम्र से ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया था। महराष्ट्र के रहने वाले प्रतीक विट्ठल मोहिते एक हेल्दी नाश्ता के साथ स्पेशल डाइट फूड जरूर शामिल करते हैं। साथ ही दोपहर में वो दो घंटे जिम भी जाते हैं। वह अपने दिन का समापन 30 मिनट की लंबी दौड़ के साथ करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed