{"_id":"5dc7c5928ebc3e5b28216bae","slug":"indonesian-man-is-building-his-own-helicopter-to-avoid-traffic-jams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से तंग आ गया शख्स, अब बना रहा खुद का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से तंग आ गया शख्स, अब बना रहा खुद का हेलीकॉप्टर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शख्स बना रहा खुद का हेलीकॉप्टर
- फोटो : kompas.com
Link Copied
सड़कों पर गाड़ियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं और इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रहने वाले एक शख्स ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, ये शख्स रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से तंग आ गया है, इसलिए वो खुद का हेलीकॉप्टर बना रहा है, ताकि उसे ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े।
Trending Videos
2 of 5
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शख्स बना रहा खुद का हेलीकॉप्टर
- फोटो : ladbible.com
इस शख्स का नाम है जुजुन जुनैदी, जो एक ऑटो-रिपेयर शॉप का मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठ मीटर लंबे इस हेलीकॉप्टर बनाने की परियोजना पर काम करते उन्हें एक साल से भी अधिक समय हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक या साल 2020 की शुरुआत में वह इस परियोजना को पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शख्स बना रहा खुद का हेलीकॉप्टर
- फोटो : ladbible.com
42 वर्षीय जुजुन जुनैदी के इस हेलीकॉप्टर के इंजन का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने इसमें 700 सीसी और 24-हॉर्सपावर वाले गार्ड्स जेएन 77 जीएम जेनरेटर की मोटर का इस्तेमाल किया है। इस परियोजना में उनके बेटे और दोस्त भी उनकी मदद कर रहे हैं, जो प्रॉपेलर को लगाने का काम कर रहे हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बनाने की इस परियोजना पर अब तक 1.52 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। जुजुन जुनैदी ने बताया कि उन्हें यह हेलीकॉप्टर बनाने की प्रेरणा इंडोनेशिया की टैक्सी सेवा व्हिटस्की एविएशन से मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चूंकि जुजुन की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अपना हेलीकॉप्टर बनाने के लिए जो सामान चाहिए थे, उसे इकट्ठा करने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि वह अपने घरेलू खर्च के लिए बचाए पैसों को इसमें लगाना नहीं चाहते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।