सब्सक्राइब करें

कहानी एक खूबसूरत आइलैंड की, जहां कैद कर रखे जाते थे खतरनाक अपराधी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 25 Mar 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
interesting facts about fernando de noronha island brazil which used for prison of dangerous criminal
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप - फोटो : Facebook/Selections Viagens

अगर प्रकृति के अद्भुत नजारे को काफी करीब से देखने का मन है, तो आइलैंड यानी द्वीप से बेहद खूबसूरत जगह कुछ और नहीं हो सकती है। क्योंकि आइलैंड की खूबसूरती ऐसी होती है कि वो किसी भी इंसान का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के एक ऐसे खूबसूरत द्वीप के बारे में बताएंगे, जहां कभी खतरनाक अपराधी कैद कर रखे जाते थे।



Trending Videos
interesting facts about fernando de noronha island brazil which used for prison of dangerous criminal
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप - फोटो : Facebook/SC Viagens e Turismo

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्राजील के फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप समूह की। सफेद रेत वाले तटों और हरे-भरे पहाड़ी जंगलों से घिरे इस द्वीप समूह के आसपास कुल 20 छोटे-छोटे द्वीप हैं। वैसे इस द्वीप पर घूमने की चाहत, तो बहुत लोग रखते हैं, लेकिन यहां आने के लिए विशेष इजाजत लेनी पड़ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस द्वीप पर एक दिन में केवल 420 पर्यटकों को ही आने की इजाजत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about fernando de noronha island brazil which used for prison of dangerous criminal
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप - फोटो : Facebook/Scienze Fanpage

फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप समूह का मुख्य द्वीप 28.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और इसका निर्माण ज्वालामुखीय चट्टानों से हुआ है। आपको बता दें कि पुर्तगाल के समुद्री यात्री फर्नांडो डी नोरोन्हा ने इस द्वीप की खोज 16वीं सदी में की थी। इसके बाद डच और पुर्तगाल दोनों देशों की सेनाएं इसका इस्तेमाल करती थीं। लेकिन 1700 ईस्वी के आसपास इसे जेल में बदल दिया गया था।

interesting facts about fernando de noronha island brazil which used for prison of dangerous criminal
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप - फोटो : Facebook/PANROTAS

20वीं सदी के मध्य तक यहां के मुख्य द्वीप का इस्तेमाल कैदखाने की तरह होता था। ब्राजील के कातिलों, चोरों, बलात्कारियों और राजनीतिक कैदियों को सजा काटने के लिए इस द्वीप पर भेजा जाता था। बता दें कि फर्नांडो डी नोरोन्हा को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। ब्राजील तट से दूर यह एकमात्र द्वीप है जहां आबादी रहती है।

विज्ञापन
interesting facts about fernando de noronha island brazil which used for prison of dangerous criminal
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप - फोटो : Facebook/PANROTAS

फर्नांडो डी नोरोन्हा की जेल 1957 में बंद कर दी गई, लेकिन कुछ पूर्व कैदी यहां से कभी वापस नहीं गए। उन्होंने इस द्वीप को ही घर बना लिया, जहां आज भी उनके वंशज रहते हैं। फर्नांडो डी नोरोन्हा आने वाले मेहमान आज भी उस कैदखाने के खंडहरों को देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed