{"_id":"5f2b851f4aea9712e3455249","slug":"interesting-facts-about-ireland-where-not-a-single-snake-is-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का एक ऐसा देश, जहां नहीं मिलते एक भी सांप, हैरान करने वाली है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का एक ऐसा देश, जहां नहीं मिलते एक भी सांप, हैरान करने वाली है वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्राजील एक ऐसा देश है, जिसे सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि यहां इतने सांप हैं, जितने दुनिया में आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां 'सांप विहीन' है यानी यहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां सांप हैं ही नहीं, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 6
सीन्स बार, आयरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड में सांपों के नहीं होने की वजह जानने से पहले आप यहां के बारे में कुछ रोचक बातें भी जान लेते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। इसके अलावा आयरलैंड की एक और खास बात है कि यहां एक ऐसा बार है, जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम 'सीन्स बार (Sean’s Bar)' है।
3 of 6
ध्रुवीय भालू
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड के बारे में कहा जाता है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करें तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टाइटैनिक जहाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज 'टाइटैनिक' जो 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था। इस जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आते हैं इस सवाल पर कि आयरलैंड में आखिर सांप क्यों नहीं पाए जाते? दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को पूरा किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।