{"_id":"60feb3388ebc3edd3931806e","slug":"interesting-facts-about-portugal-unique-library-where-bats-acts-as-pest-control","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी दुनिया की एक ऐसी लाइब्रेरी की, जहां दीमकों से सुरक्षा के लिए पाले गए हैं चमगादड़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी दुनिया की एक ऐसी लाइब्रेरी की, जहां दीमकों से सुरक्षा के लिए पाले गए हैं चमगादड़
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोयंबरा विश्वविद्यालय की एतिहासिक लाइब्रेरी
- फोटो : Facebook/Alysha Polit Kaplan
Link Copied
पुर्तगाल का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह यूरोप में स्थित एक देश है। अगर आप फुटबॉल में रूचि रखते होंगे तो पुर्तगाल के बारे में जरूर जानते होंगे, क्योंकि यह फुटबॉल खेलने वाले दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इस देश में ऐसी कई बातें हैं जो इसे दुनिया के बाकी देशों से अलग बनाती हैं, जैसे कि यहां कि भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा और संस्कृति। आधिकारिक तौर पर इस देश को पुर्तगाली गणराज्य कहा जाता है। इसकी स्थापना 1128 ईस्वी में हुई थी और इस वजह से इसे यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
पुर्तगाल में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की संख्या 15 है, जिसमें अलकोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन क्षेत्र शामिल हैं। सबसे ज्यादा विश्व विरासत स्थलों के मामले में यह देश यूरोप में आठवें और दुनिया में 17वें स्थान पर आता है।
Trending Videos
2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट, पुर्तगाल
- फोटो : Facebook/CAPIA
दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का विश्व रिकॉर्ड पुर्तगाल के नाम ही है। यहां के एक शेफ ने साल 2012 में विश्व का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाया था, जिसका कुल वजन 6.466 टन यानी करीब 5443 किलो से भी अधिक था।
वास्को डी गामा का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि 1498 में उसी ने भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। वह पुर्तगाल का ही रहने वाला था। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में वास्को डी गामा नाम का एक पुल है, जिसे यूरोप का सबसे लंबा पुल माना जाता है। इस पुल की कुल लंबाई 17 हजार मीटर से भी ज्यादा है।
पानी के नीचे बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क पुर्तगाल में ही है। इसे 'ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुर्तगाल का कोयंबरा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1290 ईस्वी में लिस्बन शहर में हुई थी। इसकी लाइब्रेरी कई मायनों में अनोखी है। इसकी दीवारें सोने से मढ़ी हुई हैं। साथ ही इसमें रखी पुस्तकों को दीमकों से बचाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया गया है। यहां चमगादड़ पाले गए हैं, जो दीमकों को खा जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस लाइब्रेरी में ऐसी कई किताबें हैं, जिनपर सोने के कवर लगे हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।