सब्सक्राइब करें

India's First AC Train: जानिए भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? बेहद रोचक है इसके पीछे की कहानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
interesting story of India's First AC train know all details about First AC train of India
भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? - फोटो : Pixabay

भारतीय रेलवे को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हैं, जबकि दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। भारतीय ट्रेनों में कई तरह की बोगियां लगाई जाती हैं। ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर, 3rd क्लास एसी, 2nd क्लास एसी और 1st क्लास एसी की बोगियां लगाई जाती हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे कई ऐसी ट्रेनें भी चलाता है जिसमें सिर्फ एसी बोगियां होती हैं। आईए जानते हैं भारत की किस ट्रेन में सबसे पहले एसी बोगी का इस्तेमाल हुआ था और कहां से इसको शुरू किया गया था। 



1928 में शुरू हुई थी एसी ट्रेन

भारत की पहली एसी ट्रेन की शुरुआत 93 साल पहले 1 सितंबर 1928 को हुई थी और इसका नाम फ्रंटियर मेल था। पहले इस ट्रेन का नाम पंजाब एक्सप्रेस था। इस ट्रेन में साल 1934 में एसी कोच जोड़े गए थे जिसके बाद इसका नाम बदलकर फ्रंटियर मेल कर दिया गया। उस समय यह राजधानी ट्रेन की तरह थी। 

Trending Videos
interesting story of India's First AC train know all details about First AC train of India
भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? - फोटो : Pixabay

जानिए ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा

वर्तमान समय में एसी कोच को ठंडा करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था। उस समय बर्फ की सिल्लियों से ट्रेन को ठंडा रखा जाता था। एसी कोच के नीचे बाॅक्स में बर्फ रखा जाता था और फिर पंखा लगा दिया जाता था। इस पंखे की मदद से एसी कोच को ठंडा किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of India's First AC train know all details about First AC train of India
भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? - फोटो : Pixabay
जानिए कहां से कहां तक चलती थी ट्रेन

भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल मुंबई से अफगानिस्तान की सीमा तक जाती थी। इस ट्रेन से अंग्रेज अधिकारियों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी भी यात्रा करते थे। यह ट्रेन दिल्ली, पंजाब और लाहौर के रास्ते 72 घंटे में पेशावर तक जाती थी। यात्रा के दौरान पिघल चुकी बर्फ को अलग-अलग स्टेशनों पर निकाल दिया जाता था और उसमें नई बर्फ की सिल्लियां रखी जाती थीं। इस ट्रेन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने यात्रा की थी। 
interesting story of India's First AC train know all details about First AC train of India
भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? - फोटो : Pixabay
ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह सही समय पर चलती थी और कभी लेट नहीं होती थी। एक बार ट्रेन लेट हो गई तो ड्राइवर से जवाब मांगा गया था। साल 1940 तक इस ट्रेन में 6 कोच होते थे और करीब 450 लोग यात्रा करते थे। आजादी के बाद यह ट्रेन मुंबई से अमृतसर तक चलने लगी। 1996 में इस ट्रेन का नाम बदलकर गोल्डन टेम्पल मेल कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed