फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mount Everest: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का खर्च है लाखों रुपये, जानिए कुछ ऐसे ही हैरान करने वाले तथ्य

Mon, 31 Jan 2022 06:49 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
intresting facts about world highest peak mount everest that you will be shocked
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला - फोटो : Pixabay

दुनिया में सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट है। माउंट एवरेस्ट हिमालय पर्वत का हिस्सा है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। ये पर्वत हिमालय में नेपाल और तिब्बत के बीच सीमा पर स्थित है। इसे नेपाल में सागरमाथा यानी "स्वर्ग का द्वार" कहा जाता है और तिब्बत में इसे चोमोलंगमा यानी 'पर्वतों की रानी' के नाम से जाना जाता है। पूरी दुनिया में जो लोग भी एडवेंचर करते हैं उनका सपना होता है कि वो एक बार इस पर्वत पर चढ़ाई करें। मगर, ऐसा हर कोई नहीं कर सकता है। इस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी होता है। दरअसल, इस चोटी पर जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती जाती है यहां ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे में पर्वतारोही को अपने साथ मेडिकल से भी जुडी हुई चीजों को अपने साथ ले जाना जरूरी होता है। आइए इस पर्वत श्रृंखला से जुड़ी हुई और भी रोचक बातें जानते हैं.......

intresting facts about world highest peak mount everest that you will be shocked
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला - फोटो : Pixabay

दुनिया में सबसे पहले 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग ने एक साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह कर नया इतिहास रच दिया था। इतिहासकारों और विशेषज्ञों के अनुसार, माउंट एवरेस्ट 60 मिलियन यानी 6 करोड़ साल से भी पुराना है।

intresting facts about world highest peak mount everest that you will be shocked
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला - फोटो : Pixabay

इस पर्वत श्रृंखला का निर्माण तब हुआ था जब भारत की महाद्वीपीय प्लेट टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस पर्वत श्रृंखला की खोज सर जॉर्ज एवरेस्ट ने साल 1841 में की और इसका नाम पीक-15 रखा था। लेकिन सर जॉर्ज के सम्मान में इस पहाड़ का नाम वर्ष 1865 में बदलकर एवरेस्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
intresting facts about world highest peak mount everest that you will be shocked
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला - फोटो : Pixabay

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई हर साल दो सेंटीमीटर बढ़ रही है। जानकार बताते हैं कि ये ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि टेक्टोनिक प्लेट्स धीरे-धीरे अपनी जगह से खिसक रही हैं। ये प्लेट्स हिमालय पर्वत को ऊपर की तरफ धकेल रही है।

विज्ञापन
intresting facts about world highest peak mount everest that you will be shocked
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला - फोटो : Pixabay

अगर आप इस पर्वत श्रृंखला पर एडवेंचर के लिए चढ़ना चाहते हैं तो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना पड़ेगा। इसके साथ ही इसका खर्च भी बहुत महंगा होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की एक बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का कुल खर्च करीब 34 लाख रुपए होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed