{"_id":"5ffac1168ebc3e333f770538","slug":"know-5-interesting-facts-about-world-octopus-has-three-hearts-and-nine-brain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो अनोखा जीव, जिसके होते हैं तीन दिल और नौ दिमाग, जानिए और भी कई रोचक तथ्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो अनोखा जीव, जिसके होते हैं तीन दिल और नौ दिमाग, जानिए और भी कई रोचक तथ्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऑक्टोपस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसी कई रोचक बातें हैं, जो हैरान कर देती हैं। जैसे फिलीपींस में पाई जाने वाली बया नाम की चिड़िया, जो प्रकाश में रहने की इतनी शौकीन होती है कि वो अपने घोंसले के चारों तरफ मिट्टी का लेप लगाकर उसपर जुगनुओं को चिपका देती है, ताकि वो प्रकाश देते रहें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। इन तथ्यों के बारे में जानकर आप भी कहेंगे, 'ये तो हम जानते ही नहीं थे'।
2 of 6
समुद्र के अंदर टाइटैनिक का मलबा
- फोटो : सोशल मीडिया
14 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे बड़े वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक की लंबाई 269 मीटर थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जहाज को जमीन से सीधा कर दिया जाता, तो यह अपने समय की हर इमारत से सबसे ऊंचा होता। इतना ही नहीं, इसकी चिमनियां इतनी बड़ी थीं कि उनमें से दो ट्रेनें आराम से गुजर सकती थीं।
3 of 6
ऑक्टोपस
- फोटो : Pixabay
ऑक्टोपस एक बेहद ही विचित्र समुद्री प्राणी है, जिसे 'डेविलफिश' भी कहते हैं। वैसे तो इंसानों के पास सिर्फ एक ही दिल और एक ही दिमाग होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑक्टोपस के तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं। यही नहीं, उनके आठ पैर भी होते हैं, जिसके कारण उन्हें 'अष्टबाहु' भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माउंट एवरेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तो आप जानते ही होंगे कि माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पृथ्वी पर 15,000 मीटर से ऊंचे पर्वत का होना संभव ही नहीं है? जी हां, ऐसा धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण है।
विज्ञापन
5 of 6
कंगारू
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगारू ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी हैं और ये वहां के विकास का प्रतीक भी हैं, क्योंकि ये अनोखे जानवर हमेशा आगे की ओर ही चलते हैं, पीछे कभी नहीं चलते। कंगारू एक ऐसा जानवर है, जो अपने बच्चों को अपनी ही खाल में बने थैले में रखता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।